फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   laxmikant bajpai comment on mistry statement

हां, भाजपा यूपी को गुजरात बनाना चाहती है: डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Wed, 11 Sep 2013 12:40 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 11 Sep 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
laxmikant bajpai comment on mistry statement

भाजपा ने प्रदेश की खराब होती कानून-व्यवस्था और मुजफ्फरनगर में हुए दंगे के खिलाफ मंगलवार को राज्यपाल बीएल जोशी को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि अखिलेश सरकार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह पंगु हो चुकी है।

डीजीपी, एडीजी लॉ एंड आर्डर और आईजी लॉ एंड आर्डर की उपस्थिति में मुजफ्फरनगर में मजहबी दंगा होना इस बात का प्रमाण है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मजहबी दंगों का दोष भाजपा व उनके नेताओं पर मढ़ने से स्थिति सुधरने वाली नहीं है।

राज्यपाल को ज्ञापन देकर प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर हस्तक्षेप की मांग की गई है। वाजपेयी ने कहा कि पंचायत में जाने पर प्रशासन ने कोई रोक नहीं लगाई थी।
विज्ञापन


सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया। दंगा भड़कने पर बिना तथ्य और भाषणों की जांच किए भाजपा नेताओं पर फर्जी मुकदमे कायम कर दिए गए। भाजपा इससे डरने वाली नही है। बहुसंख्यक वर्ग के साथ सौतेला व्यवहार भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, उप्र दूसरा गुजरात बने इसका प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेसी नेता मधुसूदन मिस्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हां भाजपा उप्र को गुजरात बनाना चाहती है। हम गुजरात का विकास मॉडल यहां लागू कराना चाहते हैं।

राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन देने वालों में लालजी टंडन, कलराज मिश्र, विनय कटियार, डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, नेपाल सिंह, सतीश महाना, स्वतंत्र देव सिंह, पंकज सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, रामनाथ कोविद आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed