{"_id":"6972943f697563e4a30ed975","slug":"lawyers-create-ruckus-at-polytechnic-gate-lucknow-news-c-13-lko1096-1572398-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पॉलीटेक्निक गेट पर वकीलों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पॉलीटेक्निक गेट पर वकीलों का हंगामा
Fri, 23 Jan 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक गेट पर हंगामा करते अधिवक्ता।
बख्शी का तालाब। राजकीय पॉलीटेक्निक नगुआमउ में कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा द्वितीय वर्ष के छात्र अनुराग सिंह की बृहस्पतिवार दोपहर कुछ छात्रों ने मिलकर पिटाई कर दी। छात्र के बड़े भाई अधिवक्ता सुधाकर सिंह का आरोप है कि जब वह इसकी शिकायत लेकर प्रिंसिपल समीर सौरभ और डायरेक्टर नीतीश कुमार के पास गए तो उन्होंने उनकी बात सुनने के बजाय उल्टे उन पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता पाॅलीटेक्निक गेट पर इकट्ठा हो गए और हंगामा व प्रदर्शन किया।
मामला बढ़ता देख एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने सैरपुर, इटौंजा और बख्शी का तालाब पुलिस बल को मौके पर बुला लिया। अधिवक्ताओं को शांत करते हुए एसीपी और बीकेटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष सिंह ने मध्यस्थता करके मामला शांत करवाया। छात्र ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है।