फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lawyers beat sub inspector in front of district judge and SP.

सीतापुर: जिला जज के सामने वकीलों ने दरोगा को पीटा व एसपी से बदसलूकी कर मोबाइल छीना

Wed, 31 Oct 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Updated Wed, 31 Oct 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
lawyers beat sub inspector in front of district judge and SP.
जज के केबिन में दरोगा को पीटता वकील। - फोटो : amar ujala

मॉनीटरिंग सेल की मीटिंग के लिए जिला जज के केबिन में पहुंचे पुलिस अधीक्षक से वकीलों ने अभद्रता करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया। डीजे व एसपी के सामने वकीलों ने पीआरओ की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


अतिक्रमण कर बनाए गए सीतापुर अवध क्लब में भारी मात्रा में शराब की बरामदगी के बाद इमारत ढहाने का विरोध कर रहे क्लब के अध्यक्ष व अधिवक्ता सहित दो के खिलाफ केस दर्ज होने से वकील नाराज थे। बदसलूकी से खफा एसपी उल्टे पांव वहां से वापस चले गए। इस घटना से वकीलों और पुलिस महकमे के बीच तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


डीएम शीतल वर्मा व एसपी प्रभाकर चौधरी बुधवार की सुबह शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ा। इस दौरान सीतापुर अवध क्लब पर अफसरों ने छापेमारी की तो वहां से भारी मात्रा में शराब, 30 हजार रुपये की नकदी व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई। इसके बाद इमारत को अवैध करार देते हुए ढहाया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवध क्लब के अध्यक्ष व अधिवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता और सेक्रेटरी रामपाल सिंह ने इसका विरोध किया तो पुलिस उन्हें लेकर कोतवाली चली गई। इसके बाद अवध क्लब की इमारत ढहा दी गई। जिला आबकारी अधिकारी की तहरीर पर क्लब के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सेक्रेटरी रामपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इस कार्रवाई की खबर वकीलों को मिलते ही वह उग्र हो गए।

विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया

lawyers beat sub inspector in front of district judge and SP.

शाम करीब 5:30 बजे एसपी मॉनीटरिंग सेल की मीटिंग के लिए जिला जज के केबिन गए थे। इसकी भनक लगते ही बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में कई वकील जिला जज के केबिन में जा धमके और क्लब के अध्यक्ष व अधिवक्ता पर कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

उग्र वकीलों ने एसपी के साथ गए पीआरओ संदीप पांडेय व प्रदीप की पिटाई कर दी। एसपी का मोबाइल छीनकर अभद्रता की। इससे खफा एसपी उल्टे पांव वहां से वापस लौट गए।

दोषियों पर होगी कार्रवाई
मामले पर एसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि जिला जज के केबिन में मॉनीटरिंग सेल की मीटिंग के लिए गया था। सीतापुर अवध क्लब पर कार्रवाई का विरोध करते हुए वकीलों ने दरोगा की पिटाई की। मेरा मोबाइल छीन लिया। जो बाद में वापस किया। इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed