फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lawyer attacked with an axe in a land dispute

Lucknow News: जमीन की रंजिश में वकील पर कुल्हाड़ी से हमला

Wed, 20 Aug 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Lawyer attacked with an axe in a land dispute
हमले में घायल अधिवक्ता रमाकांत मिश्रा।
मोहनलालगंज। जमीन विवाद में निगोहां स्टेशन रोड निवासी अधिवक्ता रमाकांत मिश्रा पर मंगलवार सुबह घात लगाए बाइक सवार कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अधिवक्ता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, लूट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक अधिवक्ता रमाकांत मिश्रा का परिवार के ही दीपू से जमीन को लेकर विवाद चलता है। मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे अधिवक्ता बाइक से पैतृक गांव मीरखनगर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में मोहनलालगंज के बैरीसालपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहले से घात लगाए बैठे दीपू व उसके पांच दोस्तों ने अधिवक्ता को रोक लिया और मोबाइल फोन व बाइक की चाबी छीनकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बीच में ही दीपू ने कुल्हाड़ी से अधिवक्ता के सिर पर जोरदार वार किया। हेलमेट को तोड़ते हुए कुल्हाड़ी अधिवक्ता के सिर में धंस गई और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। राहगीरों ने विरोध किया तब हमलावर भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल वकील को इलाज के लिए सीएचसी ले गई, जहां से उनको ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अधिवक्ता रमाकांत की शिकायत पर दीपू व पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को हुआ था विवाद, मिली थी धमकी
पीड़ित अधिवक्ता रमाकांत मिश्र के अनुसार सोमवार को भी जमीन के लिए विवाद हुआ था। उन्होंने शिकायत डायल-112 पर की थी। पुलिस पहुंची थी और दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। उस वक्त आरोपी दीपू ने वकील को ठिकाने लगाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed