फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lawyer and his wife attacks on sdm jyotsna yadav in bkt lucknow

अफसर का हाथ मरोड़ छीना मोबाइल, कहा- कितनी बड़ी SDM हो तुम्हें कोर्ट में देख लेंगे

Tue, 23 May 2017 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 May 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
lawyer and his wife attacks on sdm jyotsna yadav in bkt lucknow
एसडीएम ज्योत्सना यादव
लखनऊ के बख्शी का तालाब के गांव मामपुर बाना में थाने से चंद कदम की दूरी पर सोमवार को जमीन का सीमाकंन कराने पहुंची एसडीएम ज्योत्सना यादव व नायब तहसीलदार से वकील व उसके समर्थकों ने बदसुलूकी की। ज्योत्सना ने बताया क‌ि वकील की पत्नी ने उनका हाथ मरोड़ा और कहा क‌ि तुम कितनी बड़ी एसडीएम हो तुम्हें कोर्ट में देख लेंगे।
विज्ञापन


हमले के इरादे से हाथापाई की कोशिश की और एसडीएम का मोबाइल फोन भी छीन लिया। बीच-बचाव की कोशिश में दो महिला पुलिसकर्मियों को चोट भी आई है। एसडीएम की तहरीर पर वकील समेत तीन लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट व लूट की कोशिश की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मामपुर बाना में जिस जमीन को लेकर वकील अवधेश द्विवेदी, सोमशेखर दीक्षित व अन्य लोगों के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा है, उस जमीन की पैमाइश कई बार कराई जा चुकी है। दोनों पक्षों के इन पैमाइश व जांच से संतुष्ट न होने के कारण एक बार फिर से एसडीएम की मौजूदगी में सीमांकन का निर्देश डीएम ने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथापाई पर उतारू हुआ वकील

lawyer and his wife attacks on sdm jyotsna yadav in bkt lucknow
सीमांकन के ल‌िए पहुंची एसडीएम ज्योत्सना यादव

डीएम कौशल राज शर्मा के निर्देश पर एसडीएम नायब तहसीलदार बीकेटी शैलेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार इटौंजा निखिल कुमार शुक्ला के साथ राजस्व कर्मियों की टीम लेकर पहुंची। सीमांकन शुरू होते ही वकील अवधेश कुमार द्विवेदी अपने परिवारीजनों और समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। 

हंगामा करने से रोकने पर आरोपी वकील ने एसडीएम ज्योत्सना यादव से अभद्रता शुरू कर उनका मोबाइल छीन लिया। हाथापाई पर उतारू वकील को बमुश्किल मौजूद पुलिस कर्मियों ने नियंत्रित किया। 

इस दौरान बीच बचाव की कोशिश कर रहे एसएसआई गिरीश चंद्र पांडेय को भी वकील ने धक्का देकर गिरा दिया। सीमांकन कार्य को बीच में ही छोड़कर एसडीएम के निर्देश पर पुलिस हंगामा कर रहे वकील को पत्नी पुत्र व समर्थक सहित पकड़ कर थाने ले आईं। बाद में एसडीएम की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

सुल्तानपुर जिले का हत्या आरोपी है वकील

lawyer and his wife attacks on sdm jyotsna yadav in bkt lucknow
ज्योत्सना यादवा
इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी वकील अवधेश कुमार द्विवेदी सुल्तानपुर जिले में कई सालों पहले हुई एक हत्या के मामले में आरोपी है। उसे हाईकोर्ट से जमानत मिली है। वह कुछ सालों से मामपुर बाना में जमीन खरीदकर रह रहा है। इसे लेकर उसका कई लोगों से विवाद भी चल रहा है।

अभद्रता करने के आरोपी वकील अवधेश कुमार द्विवेदी का कहना है कि एसडीएम के नेतृत्व में सीमांकन को पहुंची राजस्व टीम बिना किसी पूर्व नोटिस के आई थी। जबरन दबाव बना कर सीमांकन की कोशिश की गई। दूसरी तरफ लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री जीतेंद्र सिंह यादव ‘जीतू’ ने महिला प्रशासनिक अधिकारी के साथ एक वकील द्वारा जानबूझ कर किए गए अभद्र आचरण की निंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed