फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Law university will send certificate to house of student

लखनऊ : डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि छात्रों को घर पर भेजेगा प्रमाण पत्र

Tue, 07 Jun 2022 11:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2022 11:14 AM IST
सार

प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए छात्र ईमेल से या विवि के परीक्षा सेल में जाकर आवेदन कर सकते हैं। शुल्क ऑनलाइन जमा करने के बाद इसकी रसीद और पोस्टल एड्रेस को परीक्षा सेल को ईमेल करना होगा। माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए छात्रों से 500 रुपये चार्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Law university will send certificate to house of student
लॉ यूनिवर्सिटी छात्रों के घर भेजेगी प्रमाणपत्र

विस्तार

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय छात्रों को उनके प्रमाण पत्र पोस्ट के माध्यम से घर पर भेजेगा। इसके लिए विवि प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। बीएएलएलबी 2017-22 बैच के छात्रों की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। इनको जरूरी प्रमाण पत्र विधि विवि डाक के माध्यम से भेजेगा। संयुक्त कुलसचिव संजय कुमार दिवाकर ने सर्कुलर जारी कर कहा कि प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए छात्र ईमेल से या विवि के परीक्षा सेल में जाकर आवेदन कर सकते हैं। शुल्क ऑनलाइन जमा करने के बाद इसकी रसीद और पोस्टल एड्रेस को परीक्षा सेल को ईमेल करना होगा। माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए छात्रों से 500 रुपये चार्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, 200 रुपये सीजीपीए से परसन्टेज में बदलने के सर्टिफिकेट के लिए और 100 रुपये विवि डाक खर्च भी वसूलेगा। वहीं, ग्रेड शीट, अटेंडेंस शीट और कैरेक्टर सर्टिफिकेट के लिए विवि कोई शुल्क नहीं लेगा। जिन छात्रों का किसी भी प्रकार का शुल्क बाकी होगा उनको प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा। लोहिया विधि विवि की कक्षाएं पांच जुलाई से डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के तीसरी और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा पांच जुलाई से प्रारंभ होगी। वहीं, जुलाई में होने वाली ऑफलाइन एंड टर्म परीक्षा अगस्त में होगी।
विज्ञापन


कुलसचिव रजिस्ट्रार अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि दूसरे, चौथे और 10वें सेमेस्टर की ऑफलाइन एंड टर्म परीक्षा एक अगस्त से होगी। छठे और आठवें सेमेस्टर की ऑफलाइन एंड टर्म परीक्षा पांच अगस्त से शुरू होगी। अगले माह विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो छात्र दूसरे और और चौथे सेमेस्टर में हैं उनको तीसरे और पांचवे सेमेस्टर में नियमानुसार दाखिला दिया जाएगा। उनकी कक्षाएं पांच जुलाई से प्रारंभ होंगी। इसी प्रकार छठे और आठवें सेमेस्टर के छात्रों को सातवें और नौवें में दाखिला दिया जाएगा। उनकी कक्षाएं परीक्षा खत्म होने के अगले दिन से शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed