फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Law to be tabled over Allahabad highcourt order.

सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे नेताओं-अफसरों के बच्चे, कानून जल्द

Fri, 28 Aug 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Aug 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
Law to be tabled over Allahabad highcourt order.

विधान परिषद में बृहस्पतिवार को सदस्यों के सवाल पर सरकार ने आश्वस्त किया कि मंत्रियों और अधिकारियों सहित सरकारी खजाने से वेतन लेने वाले सभी लोगों के बच्चों को सरकारी प्राइमरी स्कूलों में ही पढ़ाने का कानून जल्द ही बनाया जाएगा।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह ने सपा के देवेंद्र प्रताप सिंह के सवाल पर यह आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सूबे में प्रति एक किलोमीटर पर प्राइमरी स्कूल की सुविधा मुहैया करा दी है।

देवेंद्र प्रताप ने सवाल किया था कि मंत्री, अफसर और सरकारी खजाने से वेतन लेने वाले अन्य सभी लोगों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में ही पढ़ाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर सरकार क्या कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


मंत्री ने जवाब दिया कि उच्च न्यायालय के फैसले से इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं है। सरकार को फैसले की प्रति मिल गई है।

उसका अध्ययन किया जा रहा है। सरकार न्यायालय के फैसले के मुताबिक कानून बनाने को कृतसंकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed