फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   law and order to be disscussed in vidhanmandal

यूपी में पूरी हुई विपक्ष के मन की मुराद!

Tue, 24 Jun 2014 10:39 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Jun 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
law and order to be disscussed in vidhanmandal

विधानमंडल सत्र के प्रारम्भ से ही जिस मौके का इंतजार विपक्षी दल कर रहे थे, वह उन्हें मिल गया है। जिसके साथ ही अखिलेश सरकार संकट में आ गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विधानमंडल सत्र के पहले ही दिन से विपक्षी दल सदन में कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग कर रहे थे।

इसी मांग को लेकर आज विपक्ष ने सदन में हंगामा किया जिसके कारण सभापति गणेश शंकर पांडेय को सदन की कार्यवाही 25 मिनट स्थगित करनी पड़ी।

हालांकि सभापति ने कानून-व्यवस्था पर एक घंटा की चर्चा स्वीकार कर ली, जिससे विपक्ष को मौका मिल गया है कि वह सरकार को घेर सके।

लगातार सरकार पर निशाना

law and order to be disscussed in vidhanmandal

विधान परिषद में भी संपूर्ण विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया। यहां तक कहा कि सुरक्षा नहीं दे सकते तो सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।

सरकार की तरफ से जवाब दे रहे नेता सदन के उत्तर से असंतुष्ट भाजपा सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया तो बसपा के सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी की।

इसी मुद्दे पर ही शिक्षक दल के नेता ओमप्रकाश शर्मा और भाजपा के विनोद पांडेय ने गौतमबुद्धनगर में विजय पंडित की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग भी उठाई।

शून्य प्रहर में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बसपा के लोकेश प्रजापति एवं आरएस कुशवाहा ने 12 जून 2014 को ग्राम भुआलपुर थाना करछना जनपद इलाहाबाद में दलितों पर हुए अत्याचार की घटना का जिक्र करते हुए प्रदेश में कानूून-व्यवस्था के खस्ताहाल होने का मामला उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी बन सकता है एक मुद्दा

law and order to be disscussed in vidhanmandal

सभापति ने बसपा की इस सूचना के साथ भाजपा के हृदय नारायण दीक्षित, डॉ. यज्ञदत्त शर्मा, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह और विनोद पांडेय, कांग्रेस के नसीब पठान, रालोद के चौधरी मुश्ताक की ओर से दी गई बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं की सूचनाओं को, शिक्षक दल के ओम प्रकाश शर्मा, जगवीर किशोर जैन, हेम सिंह पुंडीर की दादरी में विजय पंडित की हत्या पर दी गई कार्यस्थगन सूचनाओं को संबद्ध कर दिया।

उल्लेखनीय है कि बजट सत्र में भी विपक्षियों ने सिर्फ इसलिए सदन से वाकआउट कर दिया था क्योंकि वह कानून व्यवस्‍था पर चर्चा की मांग कर रहे थे।

अब उम्मीद की ‌जा रही है कि इस मुद्दे पर चर्चा के बाद अब सदन की कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि चर्चा के ‌‌लिए इतना कम समय देना भी हंगामे का एक मुद्दा बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed