{"_id":"6a4581cc07e4673a1f0fea74","slug":"launch-of-van-mahotsav-with-a-navagraha-vatika-lucknow-news-c-13-lko1096-1809296-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नवग्रह वाटिका के साथ वन महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नवग्रह वाटिका के साथ वन महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
कुकरैल वन में बुधवार को पौधे लगाए गए।
लखनऊ। कुकरैल वन में बुधवार को नवग्रह वाटिका की स्थापना के साथ वन महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव वी. हेकाली झिमोमी ने वाटिका में गूलर और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने पीपल का पौधा लगाया।
नवग्रह वाटिका में आक, ढाक, खैर, लटजीरा, पीपल, गूलर, दूब और कुश के पौधे लगाए गए। यहां आम भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों को देसी आम का पौधा भेंट किया गया।
प्रमुख सचिव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, पर्यावरण वन संरक्षण में उत्कृष्ट काम करने वाले नंदकिशोर व 30 जून को सेवानिवृत्त कुकरैल के वन क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक योजना एवं कृषि वानिकी दीपक कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आईटी एन रविन्द्रा, लखनऊ मंडल की मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह आदि मौजूद रहे।