फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Launch of Bhagwan Swaroop's Ninth Poetry Collection

Lucknow News: भगवान स्वरूप के नौवें कविता संग्रह का लोकार्पण

Wed, 13 May 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Launch of Bhagwan Swaroop's Ninth Poetry Collection
भगवान स्वरूप के नौवें कविता संग्रह का लोकार्पण
लखनऊ। जन संस्कृति मंच की ओर से उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में भगवान स्वरूप कटियार के नौवें कविता संग्रह ‘शब्द स्तब्ध हैं’ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वंदना मिश्र ने की। कवि-आलोचक कौशल किशोर ने कहा कि कटियार की कविताओं में करुणा और क्रोध का भाव है, जो समय व विचार की सृजनात्मक यात्रा है। उन्होंने फूलन देवी को प्रतिरोध की नायिका बताया, जिन्हें यह संग्रह समर्पित है। कविताओं में पुलवामा, गाजा और मणिपुर जैसी त्रासदियों का जिक्र भी है, जो व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। वंदना मिश्र ने कहा कि यह संग्रह आज के दौर की सच्चाई को बयां करता है, जब शब्द संकट में हैं। उन्होंने मणिपुर घटना पर कविताओं को मर्मस्पर्शी बताया। भगवान स्वरूप कटियार ने अपने संग्रह से चुनिंदा कविताओं का पाठ भी किया। प्रो. अनिल त्रिपाठी, डॉ. अवंतिका सिंह, रंगकर्मी राकेश वेदा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed