{"_id":"6a09ac75260d6a467a09d63f","slug":"lathicharge-on-lawyers-in-lucknow-see-the-big-news-of-uttar-pradesh-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: बुलडोजर एक्शन के विरोध पर वकीलों पर लाठीचार्ज, रिंद नदी में डूबने से चार की मौत, देखें बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: बुलडोजर एक्शन के विरोध पर वकीलों पर लाठीचार्ज, रिंद नदी में डूबने से चार की मौत, देखें बड़ी खबरें
Sun, 17 May 2026 05:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 17 May 2026 05:49 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चल गया और जब इसका विरोध करने के लिए वकीलों ने प्रदर्शन किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। वहीं, प्रदेश में रविवार का दिन हादसों के नाम रहा। देखें, प्रदेश की बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चल गया और जब इसका विरोध करने के लिए वकीलों ने प्रदर्शन किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं, रविवार का दिन यूपी में हादसों के नाम रहा। फतेहपुर की रिंद नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई तो हमीरपुर के रोड एक्सीडेंट ने चार लोगों की जान ले ली। इसी तरह शाहजहांपुर में हुए भीषण हादसे में दंपती समेत तीन की मौत हो गई। देखें, बड़ी खबरें
लखनऊ में पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज, अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलने का कर रहे थे विरोध, बढ़ा तनाव
राजधानी लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर रविवार को बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई। नगर निगम, पुलिस व जिला प्रशासन की टीमों ने सुबह से ही इन्हें तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस-प्रशासन से उनकी बहस भी हुई। पढ़ें, पूरी खबर
फतेहपुर रिंद नदी हादसा: नहाते समय गहरे पानी में डूबे आठ युवक, मछुआरों ने चार को बचाया, चार की दर्दनाक मौत
फतेहपुर जिले में रविवार को रिंद नदी में नहाते समय आठ युवक गहराई में जाने से डूब गए। मछुआरों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। वहीं, चार युवकों की मौत हो गई। ललौली थाना क्षेत्र के तपनी निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान की डूबने से मौत हो गई। पढ़ें, पूरी खबर
विज्ञापन
डंपर और वैन की जोरदार भिड़ंत, एक महिला समेत चार की मौत, एक की हालत गंभीर, कानपुर रेफर
हमीरपुर जिले में बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की अर्टिगा वैन रविवार दोपहर मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर डंपर से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार की एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है, जिसे कानपुर रेफर किया गया है। पढ़ें, पूरी खबर
रामपुर के स्वार में एनआईए का छापा, संदिग्ध आतंकी फैजान और उसके दोस्त के घर खंगाले गए सुराग
गुजरात के अहमदाबाद में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम रविवार सुबह स्वार इलाके में पहुंची। एजेंसी ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर फैजान सलमानी और उसके दोस्त मुकीम (17) के घर जाकर लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की। पढ़ें पूरी खबर
शाहजहांपुर में भीषण हादसा: कंटेनर की टक्कर से ऑटो सवार दंपती समेत तीन की मौत, तीन घायल
शाहजहांपुर जिले में कांट-जलालाबाद हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार डंपर से ऑटो को टक्कर लग गई। हादसे में कांट थाना क्षेत्र के गांव बवक्करपुर निवासी सनी कुमार की 28 वर्षीय पत्नी रामक्षत्रिय व जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला यूसूफजई निवासी 45 वर्षीय कल्लू और उनकी पत्नी राबिया की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर