फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Accident Head on collision between dumper and van five dead including two woman

Hamirpur Road Accident: डंपर और वैन की जोरदार भिड़ंत, एक महिला समेत चार की मौत, एक की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

Sun, 17 May 2026 02:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 17 May 2026 02:28 PM IST
सार

Hamirpur News: मौदहा में नेशनल हाईवे-34 पर रविवार दोपहर डंपर और अर्टिगा वैन की सीधी भिड़ंत में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Hamirpur Accident Head on collision between dumper and van five dead including two woman
अस्पताल में जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

हमीरपुर जिले में बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की अर्टिगा वैन रविवार दोपहर मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर डंपर से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार की एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है, जिसे कानपुर रेफर किया गया है।
दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे छिरका और मवइया गांव के बीच हुआ। बताया गया कि कानपुर निवासी श्रद्धालु अर्टिगा वैन से बागेश्वर धाम गए थे।

विज्ञापन





डंपर से वैन की जोरदार भिड़ंत
दर्शन कर वापस लौटते समय नेशनल हाईवे पर सामने से आ रहे डंपर से वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में नरेंद्र (55), मीना (54) पत्नी राजकपूर, राजकपूर (57) और चालक आयुष चौहान (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

Hamirpur Accident Head on collision between dumper and van five dead including two woman
Hamirpur Road Accident - फोटो : amar ujala

पुलिस ने शवों को वाहन से बाहर निकलवाया
वहीं, रेखा (52) को कानपुर रेफर किया गया है। मृतक नरेंद्र और रेखा पति-पत्नी थे, जबकि राजकपूर और मीना भी दंपती बताए गए हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को वाहन से बाहर निकलवाया। इसके बाद मौदहा भिजवाया है।

विज्ञापन

Hamirpur Accident Head on collision between dumper and van five dead including two woman
Hamirpur Road Accident - फोटो : amar ujala

नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा
मौदहा कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी आने अथवा ओवरटेक के प्रयास में हादसा होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

Hamirpur Accident Head on collision between dumper and van five dead including two woman
Hamirpur Road Accident - फोटो : amar ujala

बागेश्वर धाम से लौटते वक्त काल बना डंपर 
जानकारी के मुताबिक, कानपुर निवासी यह श्रद्धालु परिवार अर्टिगा वैन पर सवार होकर मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम दर्शन करने गया था। रविवार को सभी लोग दर्शन कर बेहद खुशहाली के साथ वापस कानपुर लौट रहे थे। करीब 1:00 बजे जैसे ही उनकी वैन मौदहा क्षेत्र के छिरका और मवइया गांव के बीच नेशनल हाईवे-34 पर पहुंची। तभी सामने से आ रहे  तेज रफ्तार डंपर ने वैन को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed