फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   latest update in kanpur jyoti murder case.

UP: जानें ज्योति मर्डर केस का लेटेस्ट अपडेट

Thu, 06 Nov 2014 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाल, कानपुर Updated Thu, 06 Nov 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
latest update in kanpur jyoti murder case.

ज्योति मर्डर केस में आरोपी पीयूष श्यामदासानी के पिता बड़े कारोबारी, मां और दो चचेरे भाइयों को जमानत मिल गई है।

विज्ञापन


इन चारों लोगों पर अभियुक्तों को लाभ पहुंचाने की मंशा से अपराध की सूचना न देने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट से वारंट होने पर इन चारों लोगों ने बुधवार को सीएमएम की कोर्ट में सरेंडर किया था।

पुलिस ने ज्योति हत्याकांड पीयूष श्यामदासानी के पिता ओम प्रकाश, मां पूनम, चचेरे भाई मुकेश और कमलेश को भी अभियुक्तों की मदद करने की मंशा से अपराध की सूचना न देने (धारा 202) का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


यह सभी लोगों ने सीएमएम कोर्ट में सरेंडर किया। इसके बाद उनके अधिवक्ता सईद नकवी ने चारों की जमानत अर्जी लगाई।
अधिवक्ता ने कहा कि धारा 202 जमानतीय अपराध है।

इसलिए इन सभी को जमानत दी जाए। अभियोजन ने कहा कि चूंकि हत्या जैसे अपराध की सूचना न देने पर इन चारों के खिलाफ धारा 202 की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इसलिए अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत नहीं दी जानी चाहिए। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद चारों लोगों को बीस-बीस हजार रुपये की जमानतें दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है हाई प्रोफाइल मर्डर केस की कहानी

latest update in kanpur jyoti murder case.

कानपुर के काकादेव पांडु नगर निवासी उद्यमी पीयूष श्याम दासानी की पत्नी ज्योति (27) की 27 जुलाई की रात हत्या कर दी गई थी। ज्योति अपने पति पीयूष के साथ नवाबगंज रैना मार्केट के वरांडा रेस्टोरेंट से खाना खाकर कार से लौट रही थी।

पति पीयूष के मुताबिक रास्ते में चंद्रशेखर आजाद कृषि एंव प्रौद्योगिक विवि. (सीएसए) के पास अज्ञात बाइक सवारों ने ज्योति को कार समेत अगवा कर मार डाला था। बाद में ज्योति की लाश कार में ही पनकी इलाके में मिली थी।

पुलिस ने पहले दिन से ही पीयूष को शक के घेरे में रखा था। मंगलवार को उसे हिरासत में लेने के बाद रात में सर्विलांस, मोबाइल कॉल की सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और प्रेमिका से आमना-सामना कराया गया तो पीयूष टूट गया।

पुलिस के मुताबिक इस हत्या के पीछे पीयूष का हाथ में साथ में उसका ड्राइवर उसके दोस्त और उसकी प्रेमिका मनीषा मखीजा भी शामिल थी। ज्योति को रास्ते से हटाकर मनीषा से शादी करने के लिए पीयूष ने ये साजिश रची थी। इस केस के आरोपी इस वक्त जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed