{"_id":"67ae54fb9c53c1750905b8c8","slug":"latest-dr-vinci-robot-arrives-at-lohia-institute-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1076735-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोहिया संस्थान में आया आधुनिकतम डॉ. विंची रोबोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोहिया संस्थान में आया आधुनिकतम डॉ. विंची रोबोट
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान को भी आधुनिकतम डाॅ. विंची रोबोट मिल गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई हाई लेवल पर्चेज कमेटी की बैठक में रोबोट और गामा नाइफ समेत 30 प्रकार के उपकरणों की खरीद को मंजूरी मिल गई है।
संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लोहिया संस्थान को उपकरणों की खरीद के लिए 250 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। 113 करोड़ रुपये से संस्थान में 30 उपकरण खरीदे जाएंगे। रोबोट की खरीद के बाद संस्थान में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिलने लगेगी। इस समय पीजीआई में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा है। केजीएमयू में भी दो स्वदेशी रोबोट खरीदे गए हैं।
48 करोड़ से गामा नाइफ आएगी
लोहिया संस्थान में करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से गामा नाइफ खरीदी जाएगी। इसकी मदद से बिना चीरा-टांका मस्तिष्क की विभिन्न बीमारियों का इलाज हो सकेगा। इसमें रेडियोफ्रेक्वेंसी का इस्तेमाल किया जाता है। मशीन से तीन सेंटीमीटर से छोटे ट्यूमर, खून की नसों की बीमारी, कई प्रकार के मस्तिष्क कैंसर, पार्किंसन जैसी बीमारियों का इलाज करना भी संभव हो सकेगा।