फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last salute to his son

बेटे को अंतिम सलामी... दिल में गम, आंखें नम

Tue, 05 Oct 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
last salute to his son
बेटे को अंतिम विदाई देते हुए छलक आए आंसू...।
लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह आठ बजे जब विकासनगर स्थित उनके आवास पर लाया गया तो मां और पत्नी फफक कर रो पड़ीं। वायुसेना में तैनात पिता ने दिल में गम लिए नम आंखों से बेटे को अंतिम सलामी दी तो माहौल गमगीन हो गया। सबकी आंखें छलक पड़ीं।
विज्ञापन

उत्तराखंड के बागेश्वर स्थित त्रिशूल पर्वत पर पर्वतारोहण अभियान के दौरान हिमस्खलन में काल के गाल में समाने वाले नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बैकुंठधाम में सुबह लगभग दस बजे भाई रमाकांत यादव ने उनका अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर नेवी के अफसरों कार्तिक, जी. कमलाकर, मुकेश वर्मा, अंकित सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव का परिवार विकासनगर के सेक्टर-12 आनंदपुरम में रहता है। उनके पिता विजेंद्र सिंह बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन पर वारंट ऑफिसर पद पर तैनात हैं। मां परिजेश घर पर ही रहती हैं। रजनीकांत इन दिनों मुंबई में आईएनएस पर तैनात थे। जबकि पत्नी विन्नी मुंबई में ही टाटा स्टील में नौकरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमस्खलन के चलते रजनीकांत समेत पूरी टीम लापता हो गई थी। सेना ने हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन चलाया तो शनिवार को रजनीकांत व तीन अन्य पर्वतारोहियों के पार्थिव शरीर मिले।
दोस्त ने दिया परिवार को संबल
लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव के करीबी मित्रों में दीपक कुमार सिंह शामिल हैं। वह उनके साथ केंद्रीय विद्यालय में साथ पढ़ते थे। फिर साथ में ही सशस्त्र बलों में चुने गए और ट्रेनिंग भी साथ में की। रजनीकांत के निधन के बाद दीपक कुमार ने परिवार को संबल दिया। अपनी पीड़ा को छुपाकर परिजनों को लगातार ढांढस बंधाते रहे।

मिलेगी 50 लाख की मदद, सरकारी नौकरी
लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने रजनीकांत के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed