फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Last league match Lucknow becomes superhit fans' craze Kohli Ekana Pant's stormy century

Lucknow: आईपीएल का आखिरी लीग मैच रहा सुपरहिट, स्टेडियम के बाहर और अंदर दिखी किंग कोहली के लिए दीवानगी

Wed, 28 May 2025 05:56 PM IST
ishwar ashish अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 May 2025 05:56 PM IST
सार

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीए 2025 का खेला गया आखिरी मैच सुपरहिट साबित हुआ। उमस भरे मौसम के बीच मैदान में जमकर चौके छक्के लगे और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ।

विज्ञापन
Last league match Lucknow becomes superhit fans' craze Kohli Ekana Pant's stormy century
इकाना स्टेडियम के बाहर मौजूद रहे दर्शक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इकाना में खेले गए आईपीएल के आखिरी लीग मैच में चौकों और छक्कों की बरसात ने उमस भरे मौसम में भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। स्टेडियम के बाहर से लेकर भीतर तक विराट कोहली के लिए दीवानगी अपने चरम पर दिखी। एलएसजी की ओर से कप्तान ऋषभ पंत के ताबड़तोड़ शतक और आरसीबी की ओर से कप्तान कोहली के आतिशी अर्धशतक की वजह से यह मुकाबला सुपर‘हिट’ साबित हुआ।

विज्ञापन


लखनऊ सुपर जॉयंट्स की ओर से मार्श और कप्तान पंत ने गेंद को हर दिशा में हिट किया। रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू ने भी जबरदस्त शुरुआत कर मैच के रोमांच को कायम रखा। इस दौरान दर्शक दीर्घा से कोहली-कोहली की गूंज भी सुनाई देती रही। जितनी बार विराट कोहली बाउंड्री पर फील्डिंग करने पहुंचते तो दर्शकों का हुजूम शोर मचाकर उन्हें पुकारने लगता। इसी तरह से कोहली जब तक क्रीज पर बैटिंग करते रहे दर्शक उन्हें उत्साहित करते रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Ayodhya: पांच जून को सात मंदिरों में होगी प्राण प्रतिष्ठा, 101 आचार्य कराएंगे अनुष्ठान, ट्रस्ट के महासचिव ने दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

 पुराने टिकट को लेकर परेशान हुए दर्शक, कई लौटे

भारत-पाक के बीच तनाव के चलते गत नौ मई को इकाना में होने वाला आरसीबी और एलएसजी के बीच मैच अंतिम क्षणों में स्थगित कर दिया गया था। वहीं, मैच 27 मई को इकाना में खेला गया। जिन दर्शकों ने 9 मई के टिकट लिए थे, उनके मोबाइल नंबर पर इसे अपडेट करने का मैसेज भेजा गया था। बहुत से दर्शक ऐसे थे जो मंगलवार को पुराना टिकट लेकर ही इकाना स्टेडियम पहुंच गए जिससे उन्हें एंट्री नहीं मिली। कुछ दर्शकों का कहना था कि उनके मोबाइल नंबर पर कोई मैसेज ही नहीं आया। चौक निवासी जैज, मोनिस, अली और बतूल के साथ भी ऐसा ही हुआ। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ने हेल्प डेस्क पर मदद लेकर इसे अपडेट कराया तो कुछ बिना मैच देखे ही लौट गए।


ये भी पढ़े- यूपी: आज रहेगी भारी उसम, 29 मई के बाद पूरे प्रदेश में बारिश के आसार; इस बार जून में नहीं चलेगी लू

चारों ओर छाए रहे विराट के समर्थक

स्टेडियम के बाहर हजारों प्रशंसक विराट की झलक पाने को दोपहर बाद से ही डटे हुए थे जिससे शहीद पथ पर जाम भी लग गया। कोहली के फैंस ने आरसीबी की जर्सी और झंडों के साथ माहौल बनाए रखा। कई प्रशंसकों ने कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद उनके समर्थन में बैनर और पोस्टर लहराए। इनमें लिखा था, विराट, तुम हमेशा हमारे किंग हो। मेहंदावल से बाकायदा आरसीबी आर्मी के नाम से समर्थक इकाना पहुंचे। इसमें शामिल दिनेश सिंह ने बताया कि विराट कोहली के लिए वह यहां आए हैं और चाहते हैं कि इस मैच को जीत कर उनकी टीम प्लेऑफ में नंबर एक या दो हो जाए ताकि उनका फाइनल में पहुंचना आसान हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed