फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last day of postal ticket exhibition

डाक टिकट प्रदर्शनी का समापन

Mon, 10 Mar 2014 01:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Mar 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
last day of postal ticket exhibition

राजकीय अभिलेखागार में चल रही तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश डाक टिकट प्रदर्शनी

विज्ञापन
(यूफिलेक्स-2014) का रविवार को समापन हो गया।

इस मौके पर डाक सेवा बोर्ड के सदस्य (प्रचालन) कमलेश्वर प्रसाद ने मुरादाबाद की पीतल नक्काशी पर एक विशेष आवरण और विरुपण के एलबम का लोकार्पण किया।

कमलेश्वर प्रसाद ने कहा कि डाक टिकट ज्ञान के भंडार होते हैं। ये हमें शिक्षा, साहित्य, कला के साथ-साथ देश की प्राकृतिक और भौगोलिक स्थितियों की जानकारी कराते रहते हैं।

प्रदर्शनी के अंतिम दिन स्कूली बच्चों के लिए फिलेटलिक गेम्स के आयोजन हुए। प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में विजेताओं को दो स्वर्ण, एक रजत और 14 कांस्य पदक और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

अरुण सिंह को सीपीएमजी रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई। सीनियर वर्ग में हिमांशु कुमार सिंह को गवर्नर ट्रॉफी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed