फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last day of defence expo 2020 audience Entry Free

लखनऊ: डिफेंस एक्सपो का आज अंतिम दिन, दोपहर में होगा एयर शो, प्रवेश निशुल्क

Sun, 09 Feb 2020 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Feb 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
last day of defence expo 2020 audience Entry Free
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
डिफेंस एक्सपो में एयर शो का लुत्फ उठाने का अंतिम मौका रविवार को है। वृंदावन में सिर्फ दोपहर में ही एयर शो होगा, वहीं गोमती रिवर फ्रंट पर सुबह लाइव डिमॉन्सट्रेशन किया जाएगा।
विज्ञापन


पांच फरवरी से शुरू हुआ 11वां डिफेंस एक्सपो रविवार को संपन्न हो रहा है। हालांकि, एक्सपो का आधिकारिक समापन शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में हो गया है। लेकिन दर्शकों के लिए रविवार को भी एक्सपो में जाने का मौका रहेगा। 
विज्ञापन


दर्शकों की एंट्री निशुल्क होगी। आईडी कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य रहेगा। रविवार को वृंदावन सेक्टर-15 में एयरफोर्स व आर्मी की ओर से लाइव डिमॉन्सट्रेशन होगा। यह दोपहर 12 बजे से 12.45 बजे तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शो देखने वालों को दो घंटे पहले एक्सपो में पहुंचना होगा। वहीं गोमती रिवर फ्रंट पर नौसेना का लाइव डिमॉन्सट्रेशन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। इसमें नौसेना व भारतीय तटरक्षक गार्ड की ओर से शौर्य व पराक्रम का प्रदर्शन किया जाएगा। 

इसके अतिरिक्त वृंदावन में दर्शकों को आर्मी के टैंक, डीआरडीओ द्वारा विकसित एंटी सेटेलाइट मिसाइल, अश्विन एयर डिफेंस सिस्टम, अर्जुन टैंक, आकाश मिसाइल सहित सेल्फी प्वॉइंट पर तस्वीरें खिंचवाने का अवसर मिलेगा। देसी व विदेशी कंपनियों केस्टॉल करीब-करीब हट चुकेहैं, इसलिए एचएएल व डीआरडीओ केस्टॉलों पर ही उन्हें जानकारियां मिल सकेंगी।

इससे पहले शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डिफेंस एक्सपो भविष्य के भारत का शंखनाद रहा। डिफेंस एक्सपो ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि नया भारत रक्षा के क्षेत्र में सशक्त, समृद्ध और समर्थ ही नहीं हुआ है, बल्कि विश्व की शक्तियों से कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने को तैयार है। 

वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश रक्षा निर्माण के क्षेत्र में विश्व का बड़ा केंद्र बनेगा। राजनाथ शनिवार को डिफेंस एक्सपो 2020 के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का कद बढ़ा है। दुनिया में गहरी छाप छोड़ी है। 

भारतीय रक्षा उत्पादन की दृष्टि से यह एक्सपो मील का पत्थर साबित हुआ है। इसने जनता की भागीदारी, पीपीपी और अंतरराष्ट्रीय समन्वय के हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यहां 200 से अधिक एमओयू हुए। यहां केएमओयू ने इतिहास रचा है। 

इसका सबसे अधिक फायदा यूपी को हुआ। 3000 से अधिक विदेशी प्रतिभागी आए। यह साबित करता है कि दुनिया की भारत को लेकर क्या सोच है। 12 लाख से अधिक लोगों ने यहां भ्रमण किया। यह हमारी दूरदर्शी व प्रगतिशील नीति व सोच से संभव हुआ है। बता दें कि एक्सपो 5 फरवरी को शुरू हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed