फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last day for campaigning for secoand phase election

आज थमेगा दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर

Tue, 15 Apr 2014 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Apr 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
last day for campaigning for secoand phase election

दूसरे चरण की 11 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे थम जाएगा। अंतिम दिन चुनाव प्रचार के लिए पार्टियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली हैं।

विज्ञापन


विभिन्न राजनैतिक दलों के कई स्टार प्रचारकों की कई सभाएं इन क्षेत्रों में हो रही हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश व तराई की इन सीटों में 17 अप्रैल को मतदान होना है।

विज्ञापन


दूसरे चरण के चुनाव में खास तौर पर भाजपा नेता मेनका गांधी, कांग्रेस की नूर बानो और रालोद के राकेश टिकैत और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव के भाग्य का फैसला होगा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चरण में नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व लखीमपुर खीरी में चुनाव होगा।

इन सीटों से कुल 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 17 महिलाएं व 133 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। दूसरे चरण में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई सीटें शामिल हैं।

पारा चढ़ने के बावजूद राजनीतिक दल मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

चुनाव आयोग ने सपा नेता मो. आजम खां और भाजपा नेता अमित शाह के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है जिससे दोनों पार्टियों को तगड़ा झटका लगा है।

दूसरे चरण के चुनाव के लिए जहां प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभाओं को सम्बोधित किया।

वहीं भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र, मोदी, राजनाथ सिंह, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने भी अपने प्रत्याशियों के पक्ष में ताबडतोड चुनावी सभाएं की हैं।


चुनाव प्रचार में अभिनेता विवेक ओबेराय. अभिनेत्री महिमा चौधरी, आयशा पटेल, ईशा देओल सहित तमाम फिल्मी सितारों ने भी अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed