शिक्षक भर्तीः नियुक्ति पत्र देने की आखिरी तारीख आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से तय कार्यक्रम के मुताबिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार को समाप्त हो रही है। स्थिति यह है कि दूसरे चरण में अभी तक सभी जिलों का कटऑफ तक जारी नहीं हो सका है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता के समक्ष बृहस्पतिवार को ही पूरा ब्यौरा रखेगा।
इसमें तय होगा कि नियुक्ति पत्र कब तक बांटा जाना है। एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से नियुक्ति पत्र बांटने के संबंध में पूरी जानकारी बृहस्पतिवार दोपहर तक मांगी है।
साथ ही प्राइमरी स्कूलों में चल रही 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में टीईटी 2011 के प्रमाण पत्रों की विशेष रूप से जांच कराई जाएगी। फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर नौकरी तो जाएगी ही साथ में ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
नियुक्ति पत्र लेने में महिलाएं आगे
टीईटी उत्तीर्ण बीएड योग्यताधारी प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में ज्यादा महिला अभ्यर्थी ही नियुक्ति पत्र ले रही हैं। द्वितीय चक्र के दूसरे दिन बुधवार को मात्र 40 अभ्यर्थियों ने ही नियुक्ति पत्र लिया। इसमें 30 महिला तो 10 पुरुष अभ्यर्थी शामिल रहे। दूसरे चक्र में चल रही रिक्त 989 पदों के लिए दो दिनों में 183 पद भरे जा सके हैं।
डायट में बीएसए रमेश यादव के नेतृत्व में दूसरे दिन बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्य शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाकर नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।
दूसरे दिन ज्यादातर समय नियुक्ति पत्र वितरण काउंटर खाली रहे। पटल सहायक लाल बहादुर ने बताया कि बुधवार को कुल 40 अभ्यर्थियों ने ही नियुक्ति पत्र प्राप्त किया है। इसमें 30 महिला तो 10 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।
द्वितीय चक्र में रिक्त कुल 989 पदों के लिए नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है। पहले दिन 143 और दूसरे दिन 40 को मिलाकर कुल 183 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया है, जबकि पहले चरण में 411 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र लेते हुए विद्यालयों में जॉइनिंग ली है।