{"_id":"5de14030e1cf05ce6b5110eb4b17a52c","slug":"last-date-of-admission-in-md","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 30 नवंबर तक लीजिए आयुर्वेद एमडी में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 30 नवंबर तक लीजिए आयुर्वेद एमडी में प्रवेश
अमित यादव/लखनऊ
Updated Fri, 25 Oct 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेद से एमडी करने का छात्र-छात्राओं का सपना पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
आयुष विभाग ने प्रवेश की अंतिम तिथि को एक माह आगे बढ़ा दिया है।
अब 30 नवंबर 2013 तक एमडी में प्रवेश लिए जा सकेंगे। इससे पहले कम समय होने का हवाला देते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग और आयुर्वेद निदेशालय ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू ही नहीं की थी।
आयुष विभाग भारत सरकार के संयुक्त सचिव अनिल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राजकीय आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज लखनऊ में एमडी प्रवेश की अंतिम तिथि को एक महीने बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
इसका पत्र जल्दी ही उप्र सरकार को मिल जाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 30 नवंबर कर दी गई है। गौरतलब है, 2013-14 में एमडी का सत्र शून्य होने की राह पर था।
विज्ञापन
पढ़ें-BTC के लिए ऐसे मिलेगा काउंसलिंग कार्ड
नियमानुसार 31 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी लेकिन 29 सितंबर को आयुष विभाग ने मेडिकल कॉलेज को प्रवेश के लिए अनुमति का पत्र जारी कर दिया।
पत्र जारी करने की तिथि के बाद आयुर्वेद निदेशालय के पास एक माह का समय था लेकिन प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। अब फिर से एक माह का ही समय विभाग को मिला है।
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा जेपी शर्मा ने कहा कि इस बार एमडी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
प्रदेश में एमडी की 20 सीटें हैं लेकिन 2013-14 सत्र के लिए सिर्फ आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज लखनऊ को एमडी पाठ्यक्रम चलाने की अनुमति मिली है। पीलीभीत मेडिकल कॉलेज को पाठ्यक्रम के लिए मान्यता नहीं मिली है।
300 से अधिक छात्र कर रहे इंतजार
राजकीय आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों के 300 से अधिक छात्र-छात्राएं एमडी पाठ्यक्रम का सत्र नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं।
पहले से ही छह सीटों का नुकसान झेल रहे छात्र-छात्राओं के लिए अभी तक लखनऊ की सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू न होना दूसरा झटका है।
विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2012-13 सत्र में एमडी की 18 सीटों पर प्रवेश हुए। इनमें से 12 लखनऊ और 6 पीलीभीत की थी।
इससे छात्रों में आशा बंधी कि 2013-14 में भी एमडी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी लेकिन चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से जिन 14 सीटों की अनुमति मिली उन पर भी भर्ती प्रक्रिया संकट में पड़ी हुई है।
लखनऊ की पॉलिटिकल खबरों के लिए क्लिक करें यहां