फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Last date for undergraduate and postgraduate admissions at Shia College is July 10

Lucknow News: शिया कॉलेज में स्नातक-परास्नातक दाखिले की अंतिम तिथि 10 जुलाई

Thu, 02 Jul 2026 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Last date for undergraduate and postgraduate admissions at Shia College is July 10
लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस तिथि तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रवेश निदेशक प्रो. मिर्जा मोहम्मद अबु तैयब ने बताया कि बीकॉम रेग्युलर, बीएससी बायो, एलएलबी त्रिवर्षीय, बीए एलएलबी पांचवर्षीय, एलएलएम, एमएससी जंतु विज्ञान, एमकॉम कॉमर्स, एमकॉम व्यावहारिक अर्थशास्त्र और बीबीए पाठ्यक्रमों के लिए 10 जुलाई तक आवेदन होंगे। आवेदन के बाद मेरिट सूची जारी होगी। इसके आधार पर अभ्यर्थी प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन कॉलेज के पोर्टल या वेबसाइट से किए जा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन प्राचार्य कार्यालय स्थित कैशियर काउंटर से सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश
प्रवेश निदेशक के अनुसार, 11 अन्य पाठ्यक्रमों में ''पहले आओ, पहले पाओ'' के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। इनमें बीए, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस, बीकॉम ऑनर्स, बीजेएमसी, एमए समाजशास्त्र, एमए उर्दू, एमए जेएमसी, एमए इतिहास, एमए शिक्षाशास्त्र, एमए राजनीतिशास्त्र और एमएससी भौतिक विज्ञान शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों की फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी 10 जुलाई है। सीटें खाली रहने तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8090033896, 7800220192 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed