फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last date for admission in loreto convent lucknow.

लॉरेटो में दाखिले की दौड़, दर्जन भर जख्मी

Tue, 28 Oct 2014 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Oct 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
last date for admission in loreto convent lucknow.

लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल में नर्सरी में एडमिशन का फॉर्म लेने के लिए सोमवार को उमड़ी अभिभावकों की भीड़ अनियंत्रित हो गई।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे स्कूल का गेट खोलते ही काउंटर पर पहले पहुंचने की होड़ में भगदड़ मच गई। करीब दर्जन भर लोग गिरने और दबने से जख्मी हो हुए।

पिछले वर्ष भी इस स्कूल में भगदड़ में कई लोग जख्मी हो गए थे। इसके बावजूद स्कूल प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ठोस इंतजाम नहीं किए।

अलबत्ता सोमवार को जब भीड़ नियंत्रण से बाहर हुई तो स्कूल प्रशासन ने पीएसी को बुलाया। लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल में नर्सरी में दाखिले के लिए फॉर्म सोमवार को बंटने शुरू हुए।

फॉर्म सुबह 10 बजे से बटने थे, लेकिन सुबह 4:30 बजे ही स्कूल के गेट के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

स्कूल के गेट के बाहर फॉर्म के लिए आए लोगों की भीड़ की कतार एक तरफ इतनी लंबी हो गई कि वह वीवीआईपी गेस्टहाउस चौराहे से घूमकर रेलवे क्लब तक जा पहुंची।

भूले मर्यादा, रुपये गिरे और चुटहिल हुए लोग

last date for admission in loreto convent lucknow.

अभिभावकों में सबसे पहले काउंटर तक पहुंचने की ऐसी होड़ मची कि वे एक के ऊपर एक चढ़कर अंदर घुसने लगे।

इससे हुसैनगंज से अपनी बेटी के लिए फॉर्म लेने आए अहमद हसन और चौक के महेंद्र के सिर पर चोट आ गई।

इंदिरानगर के रवींद्र कुमार, गोमतीनगर के हरेंद्र, अलीगंज के सुनील कुमार और डालीगंज से आए सौरभ सहित करीब एक दर्जन अभिभावक घायल हो गए।

भगदड़ में एक अभिभावक कमलेश की जेब से 20 हजार रुपये भी गिर गए।

जल्‍द अंदर पहुंचने की होड़ में लोगों ने एनाउंसमेंट करने वाली शिक्षिका का भी खयाल नहीं रखा।

वहीं चार घंटे से लाइन में लगे अहमद हसन जमीन पर गिर गए, वह काउंटर तक पहुंच ही नहीं पाए।

लोगों ने बुर्जगों को भी नहीं देखा और उन पर चढ़ गए। स्थिति को संभालने के लिए पीएससी को भी बुलाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed