फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last date extended till seven October for tet application

टीईटी ऑनलाइन आवेदन के लिए मिला 3 दिन का और मौका, बढ़ाई गई अंतिम तारीख

Thu, 04 Oct 2018 08:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Oct 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
last date extended till seven October for tet application
up tet exam

शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के लिए अब 7 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन के सर्वर खराबी के कारण अभ्यर्थियों को हुई परेशानी के मद्देजनर आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिन आगे बढ़ाई है। बृहस्पतिवार शाम तक टीईटी के लिए 18.90 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

विज्ञापन


4 नवम्बर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के लिए 18 सितम्बर से ऑनलाइन आवेदन का सिलसिला शुरू हुआ था। ऑन लाइन आवेदन की शुरुआत में ही यूपी डेस्को के सर्वर की स्पीड कम होने और डाटा बेस में तकनीकी समस्या के कारण ऑनलाइन आवेदन में काफी समस्या हुई।
विज्ञापन


करीब 14 दिन तक चली समस्या के बाद यूपीडेस्को ने 1 अक्टूबर को सर्वर की स्पीड बढ़ाने और डाटा बेस की समस्या को दूर किया। सर्वर की खराबी के कारण रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कत के बाद अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद स्थित बेसिक शिक्षा परिषद मुख्यलाय और परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन और हंगामा भी किया था। अभ्यर्थियों की ओर से लगातार ऑन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक थी। बृहस्पतिवार को शासन में अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर हुए विचार विमर्श के बाद अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिन बढ़ाने की मंजूरी दी।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि अभ्यर्थी अब 7 अक्टूबर को शाम 7 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। चतुर्वेदी ने बताया कि टीईटी 2018 के लिए बृहस्पतिवार शाम तक 18.90 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं। करीब 6 लाख अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क जमा होने की पुष्टि हुई है।

अंत में घट जाएगी अभ्यर्थियों की संख्या

परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि बहुत बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने सर्वर में खराबी के कारण तीन चार बार रजिस्ट्रेशन कर दिया है। इसलिए टीईटी 2018 के रजिस्ट्रेशन की संख्या 18.90 लाख से अधिक हुई है। उन्होंने कहा कि  परीक्षा शुल्क जमा होने की पुष्टि के साथ इनकी संख्या में कमी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed