फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Last chance to apply for Haj Yatra.

यूपी: हज यात्रा के आवेदन का आखिरी मौका आज, संभावित कोटे के आधे भी नहीं हुए आवेदन

Tue, 15 Feb 2022 11:21 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Feb 2022 11:21 AM IST
सार

हज यात्रा के लिए संभावित कोटे के आधे भी आवेदन नहीं हुए हैं। मात्र 9136 लोगों ने हज पर जाने की ख्वाहिश जताई है।

विज्ञापन
Last chance to apply for Haj Yatra.

विस्तार

हज आवेदन की मंगलवार को अंतिम तिथि है लेकिन सोमवार तक मात्र 9136 आवेदन ही हुए हैं। यह आंकड़ा संभावित हज कोटे की सीटों का आधा भी नहीं है। कोरोना काल से पहले वर्ष 2019 में प्रदेश की हज सीटों का कोटा करीब 32 हजार सीटों का था। कोरोना के चलते वर्ष 2020 और 2021 की हज यात्रा निरस्त थी। हालांकि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अब तक प्रदेश के हज कोटे की सीटें तय नहीं की हैं, लेकिन बीते सालों की तरह प्रदेश को 32 से 34 हजार हज सीटें मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सबसे अधिक हज सीटों के कोटे वाले यूपी में हज आवेदन की सुस्ती ने हज कमेटी की नींद उड़ा दी है। आलम यह है कि मैनपुरी से एक भी आवेदन नहीं हुआ है। चित्रकूट से मात्र एक और ललितपुर से पांच लोगों ने हज पर जाने की ख्वाहिश जाहिर की है।
विज्ञापन


आवेदन करने में मुरादाबाद सबसे आगे है, यहां से 621 आवेदन हुए हैं। दूसरे नंबर पर लखनऊ है। यहां से 568 लोगों ने आवेदन किया है। तीसरे नंबर पर रामपुर है। यहां से 356 आवेदन हुए हैं। बगैर महरम कोटे से 17 महिलाओं ने और 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग कोटे से 300 आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के सचिव राहुल गुप्ता ने आवेदन की सुस्त रफ्तार पर चिंता जताते हुए कहा कि हज कमेटी ऑफ इंडिया से आवेदन की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed