फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lashkare taiba terrorist irfan caught in baharaich

फूल बेचने वाला कैस बन गया खूंखार आतंकवादी?

Tue, 12 May 2015 04:25 PM IST
अतुल अवस्थी,प्रभंजन शुक्ला/अमर उजाला, बहराइच
अतुल अवस्थी,प्रभंजन शुक्ला/अमर उजाला, बहराइच Updated Tue, 12 May 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
lashkare taiba terrorist irfan caught in baharaich

फूल बेचने वाला गांव का एक मामूली आदमी से आतंकी बनने की इरफान की कहानी पैसे के लिए इंसानियत से गिरने की मिसाल है। मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी इरफान कभी फूल बेचकर घर का खर्च चलाता था लेकिन ज्यादा कमाने के लालच में उसने फूल कुचलकर बंदूक थाम ली।

विज्ञापन


90 के दशक में लश्कर ए तैयबा में शामिल हुआ और फिर आतंकी गतिविधियों की गर्त में गिरता चला गया। उसने अपने बेटे अबरार को भी अपने नक्शेकदम पर चलाया। आतंकवादी बनने के बाद उसने लखनऊ की फूल वाली गली में रिश्तेदार के मकान को अपना ठिकाना बनाया था लेकिन पेरोल के दौरान फरार होने के बाद नेपाल के भैरहवा को ठिकाना बना लिया।
विज्ञापन


वहीं उसने परिवार को भी बुला लिया। बहराइच में उसके भाई का परिवार और एक निशक्त बहन रहती है। मोहल्ला नाजिरपुरा बागवानी में स्थित इरफान का मकान कच्ची दीवारों का बना हुआ है।  खपरैल और टीनशेड की छते हैं। इरफान के पिता फारूख पुश्तैनी फूल बेचने का धंधा करते थे। घर में इरफान सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई रिजवान और चार बहने मुन्नी उर्फ चांदबीबी, निशक्त मुल्ला, तस्लीमी और नसीमुन थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर की राजधानी एक्सप्रेस में किया था धमाका

lashkare taiba terrorist irfan caught in baharaich

पिता की मौत के बाद फूल बेचकर घर का खर्च नहीं चल रहा था। फिर वह 1990 के आसपास लश्कर ए तैयबा का सदस्य बना। साल भर बाद ही इरफान इंडो-नेपाल बार्डर का डिप्टी कमांडर बना दिया गया। उसके बाद उसने अपनी धाक जमाने के लिए वर्ष 1993 में कानपुर में राजधानी एक्सप्रेस में विस्फोट किया।

इरफान की गिरफ्तारी के लिए उस समय दो बार मुंबई और दिल्ली की एटीएस ने बहराइच में छापामारी की थी लेकिन वह हाथ नहीं लग सका था। दिल्ली स्पेशल सेल ने 1996 में उसे दबोचा था। तीन साल जेल में बंद रहने के दौरान उसका संपर्क आईएम के संस्थापक सदस्य के बेटे आमिर रजा से हुआ था।

उसने जेल से छूटने पर इरफान को कोलकाता आने के लिए कहा। 2004 में जब भाई की शादी में जाने के लिए पेरोल पर वह जेल से बाहर आया तो सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर बहराइच से सीधे कोलकाता की राह पकड़ ली। वहां पर उसने आमिर रजा के संपर्क में रहकर कंप्यूटर संचालन की ट्रेनिंग ली।

खुफिया सूत्रों की मानें तो आमिर रजा उसी दौरान पाकिस्तान निकल गया था लेकिन इरफान कंप्यूटर संचालन की बारीकियां सीखने के बाद नेपाल चला गया। वहां पर भैरहवा में उसने कंप्यूटर सेंटर और जैकेट का कारखाना खोला। परिवार को भी लखनऊ के फूल वाली गली से नेपाल बुला लिया। नेपाल में रहकर ही इरफान भारत में आतंकियों की घुसपैठ, लश्कर-ए- तैयबा और आईएम में युवकों की भर्ती व ट्रेनिंग का काम संभाल रहा था।

इंडो-नेपाल की खुली सीमा में सेंध लगाते रहे हैं आतंकी

lashkare taiba terrorist irfan caught in baharaich

इंडो-नेपाल की खुली सीमा देश विरोधी ताकतों को अरसे से रास आ रही है। सीमा के सहारे लश्करे तैयबा ने शहर के नाजिरपुरा निवासी बाप-बेटे को न सिर्फ आतंकवादी बनाया, बल्कि मुंबई बम ब्लास्ट का आरोपी अफजल उस्मानी 2013 के अक्तूबर में बहराइच में पकड़ा गया था।

रिसिया क्षेत्र में डान दाऊद इब्राहीम के खानसामा का मकान है। उसे भी दिल्ली में दाऊद के भाई के साथ पुलिस ने पकड़ा था। पंजाब का शातिर आतंकवादी सतराना दशक भर पूर्व पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ था।

सीमा पर स्थित बहराइच पिछड़ा क्षेत्र होने के चलते अक्सर देशविरोधी तत्वों के आवागमन का केंद्र रहा है। मुंबई बम ब्लास्ट का आरोपी अफजल उस्मानी वर्ष 2013 के अक्तूबर माह में एटीएस के हत्थे चढ़ा था। वह बहराइच के फखरपुर में एक मकान किराये पर लेकर रह रहा था। कपड़े का व्यवसाय शुरू करने की फिराक में था।

बेखौफ बहराइच और नेपाल सीमा पर आवागमन भी करता था। इतना ही नहीं मुंबई के डॉन दाऊद इब्राहीम का खानसामा जिब्राइल दिल्ली में वर्ष 2009 के फरवरी माह में दाऊद के भाई अनीस के साथ गिरफ्तार हुआ था। खानसामा जिब्राइल बहराइच के रिसिया थाना अंतर्गत पटपरगंज इमलिया का निवासी था।

उसके घर की तलाशी के लिए दिल्ली पुलिस एटीएस के साथ दो बार रिसिया थाने में पहुंची थी। पंजाब का आतंकवादी सतराना वर्ष 1997 में मटेरा-नानपारा के मध्य एक पेट्रोलपंप के निकट पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ था। ताल्लुक भी भिंडारवाला संगठन से था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed