फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Largest network of unrecognized madrasas in Moradabad Bijnor at number two Basti at third

UP: मुरादाबाद में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सबसे बड़ा जाल, दूसरे नंबर पर बिजनौर, तीसरे पर बस्ती

Sat, 15 Oct 2022 12:29 AM IST
Vikas Kumar अमित मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ
अमित मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Oct 2022 12:29 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को लेकर सर्वे चल रह है। यह सर्वे दस सितंबर से शुरू किया गया था। 15 अक्तूबर तक जिलों में टीमें द्वारा सर्वे पूरा करने और 25 अक्तूबर तक डीएम की टिप्पणी के साथ रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा गया था। अब इस सर्वे की तारीख और बढ़ा दी गई। 

विज्ञापन
Largest network of unrecognized madrasas in Moradabad Bijnor at number two Basti at third
मदरसा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के मुरादाबाद जिले में अब तक सबसे ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं। इसके लिए चल रहे सर्वे को और तेज करने को कहा गया है। इस सूची में दूसरे नंबर पर बिजनौर और तीसरे पर बस्ती जिला है। पूरे प्रदेश में कुल 6502 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं जिनमें 5200 में सर्वे भी पूरा कर लिया गया है। टॉप टेन जिलों में पांच पूर्वी और पांच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को लेकर सर्वे चल रह है। यह सर्वे दस सितंबर से शुरू किया गया था। 15 अक्तूबर तक जिलों में टीमें द्वारा सर्वे पूरा करने और 25 अक्तूबर तक डीएम की टिप्पणी के साथ रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा गया था। अब इस सर्वे की तारीख और बढ़ा दी गई। कहा गया कि अब टीमें बीस अक्तूबर तक सर्वे कर अपनी रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के माध्यम से  31 अक्तूबर 2022 तक जिलाधिकारियों को भेजेंगे। डीएम 15 नवंबर तक शासन को रिपोर्ट प्रेषित कर देंगे। अब तक का जो सर्वे हुआ हैं उसमें सबसे ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मुरादाबाद में मिले हैं। यहां कुल 585 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। दूसरे पर बिजनौर है। यहां 450 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। तीसरे स्थान पर बस्ती में 401 मदरसे ऐसे मिले हैं जिनकी मान्यता नहीं है।

विज्ञापन

समिति कर रही रोज मॉनीटरिंग
मदरसा सर्वे पर तीन सदस्यीय समिति अब रोज मॉनीटिरिंग कर रही है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह केनिर्देश पर विशेष सचिव अल्पसंख्यक, निदेशक अल्पसंख्यक तथा रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड की कमेटी का गठन किया गया है। यह समिति रोज का लेखा जोखा भी तैयार करेगी कि आज टीमों ने क्या किया।? साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सभी बिंदुओं पर जांच होनी है। मदरसों का कहां से फंड आ रहा है इसका एक मुख्य बिंदु यह भी है।

गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के टॉप टेन जिले
मुरादाबाद - 585
बिजनौर - 450
बस्ती - 401
गोंडा - 281
देवरिया - 270
सहारनपुर- 258
शामली -244
संत कबीरनगर- 240
मुजफ्फरनगर- 222
सिद्घार्थनगर - 185

 
विज्ञापन

सर्वे की तारीख अब और बढ़ा दी गई है। सभी टीमें काम कर रही हैं। सभी बिंदुओं पर विस्तार से मदरसों का सर्वे किया जा रहा है। अभी तक लगभग साढ़े छह हजार मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। सर्वे पूरा होने पर सारी तस्वीर साफ हो जाएगी - जगमोहन सिंह, रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड

अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को गुणवत्तायुक्त एवं बेहतर शिक्षा मिल सके, इसलिए यह सर्वे कराया जा रहा है। उनका सर्वांगीण विकास कराना सरकार की प्राथमिकता है। इन बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा। - धर्मपाल सिंह, मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed