{"_id":"574c9f4f4f1c1bd24c109ab2","slug":"laptop-distribution-for-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब ये खास उपलब्धि हासिल करने वालों को सरकार देगी लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ये खास उपलब्धि हासिल करने वालों को सरकार देगी लैपटॉप
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 31 May 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
राज्य सरकार ने उर्दू, हिंदी और संस्कृत के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड, माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के इन विषयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
इस बाबत शासनादेश जारी कर दिया गया है।
शासनादेश के अनुसार, 10 फीसदी लैपटॉप मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोटे से वितरित किए जाएंगे।
प्रत्येक जिले में उर्दू, हिन्दी और संस्कृत के इंटरमीडिएट के एक-एक टॉपर छात्र को लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस तरह से 75 जिलों में उर्दू, हिन्दी और संस्कृत भाषा के कुल 225 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जाएंगे।