{"_id":"02365889cbe02c22b75a6b8ddd563b64","slug":"laptop-akhilesh-yadav-sultanpur-rape-time-table","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दोपहर 1 बजे तक ही लैपटॉप बांटेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दोपहर 1 बजे तक ही लैपटॉप बांटेगी सरकार
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Wed, 20 Nov 2013 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में इंटर पास छात्राओं को लैपटॉप अब दोपहर एक बजे तक ही बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा ताकि चार बजे तक छात्राएं अपने घर वापस पहुंच जाएं।
राज्य सरकार ने यह निर्णय किया है, ताकि छात्राएं सुरक्षित अपने घर पहुंचे। सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में विभागी अधिकारियों तथा जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
इस संबंध में बुधवार को आदेश सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को भेज दिए जाएंगे।
प्रदेश में इंटर पास छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मुफ्त लैपटॉप देने की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत जिलों में कार्यक्रम आयोजित कराते हुए प्रभारी मंत्रियों से लैपटॉप बंटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
देरी की वजह से हुआ था रेप!
फैजाबाद में बीते सोमवार को एक डिग्री कॉलेज में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम था, लेकिन छात्राओं को रात में 8 बजे से लैपटॉप बांटने की प्रक्रिया शुरू हुई और करीब 10 बजे तक कार्यक्रम चला। कार्यक्रम के बाद देर रात घर लौट रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना ने राज्य सरकार को हिला दिया।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने इसके आधार पर यह तय किया है कि अब लैपटॉप वितरण कार्यक्रम केवल दोपहर एक बजे तक ही आयोजित किए जाएंगे।
इस संबंध में सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार कहते हैं कि छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया गया है। इसके आधार पर जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक ही कराए जाएं। इसके आधार पर ही प्रभारी मंत्रियों को कार्यक्रम की सूचना देते हुए आमंत्रित किया जाएगा।