फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Language University: Women bag 74 out of 125 medals

भाषा विवि : 125 पदकों में से 74 बेटियों के नाम

Tue, 07 Jul 2026 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Language University: Women bag 74 out of 125 medals
बैठक करते भाषा विवि के कुलपति व अन्य। 
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह आठ जुलाई को होगा। इस अवसर पर 1246 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी, जिनमें 125 पदक भी शामिल हैं। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि प्रख्यात विचारक और राज्यसभा सांसद प्रो. सुधांशु त्रिवेदी होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि 110 मेधावियों को 125 पदक दिए जाएंगे। इनमें से 74 पदक छात्राओं और 51 पदक छात्रों को मिलेंगे। इस वर्ष 1246 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलेंगी, जिनमें से 799 स्नातक, 437 स्नातकोत्तर और 10 शोधार्थी शामिल हैं। विवि में पांच हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी सहित कई नए स्नातक और स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। परीक्षा प्रणाली में सुधार करते हुए सभी उपाधियां डिजीलॉकर पर उपलब्ध कराई गई हैं। शिक्षकों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए 1.50 करोड़ का कॉर्पस कोष बनाया गया है।
विज्ञापन


11 पुस्तकों का होगा विमोचन
समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षकों की लिखी 11 पुस्तकों का विमोचन होगा। बाल वाटिका, अतिथि गृह के पांच नवीनीकृत कक्ष और दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं भी लोकार्पित होंगी। दस अत्याधुनिक फार्मेसी प्रयोगशालाएं और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी लोकार्पण होगा। कुलपति ने बताया कि विवि ने 71 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र की स्थापना और अवधी भाषा के संरक्षण पर भी जोर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने पहली बार राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से बी प्लस प्लस ग्रेड हासिल किया है। विवि परिसर में आधुनिक पुस्तकालय, मीडिया स्टूडियो और भाषा प्रयोगशालाएं विकसित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed