लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के बीकॉम, बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी), बीए एलएलबी और एलएलबी पाठ्यक्रमों में उपलब्ध खाली सीटों पर वेटिंग में शामिल विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। यहां बीकॉम सामान्य वर्ग में छह, अन्य पिछड़ा वर्ग में नौ, अनुसूचित जाति-जनजाति में चार और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए पांच सीटें खाली हैं। बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) सामान्य वर्ग में 22, ओबीसी में 15, एससी/एसटी में 10 और ईडब्ल्यूएस वर्ग में पांच सीटें हैं। बीए एलएलबी सामान्य वर्ग में 15, ओबीसी में सात, एससी/एसटी में चार और ईडब्ल्यूएस वर्ग में पांच सीटें खाली हैं। एलएलबी पांच वर्षीय सामान्य वर्ग में 11, ओबीसी में आठ, एससी/एसटी में सात और ईडब्ल्यूएस वर्ग में छह सीटें हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए 23 जून को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन स्थित दूसरे तल पर पहुंचना होगा। इसी तरह से बीकॉम की संशोधित कॉमन वेटिंग सूची में शामिल अभ्यर्थियों को भी 23 जून विवि पहुंचना होगा। बीकॉम पाठ्यक्रम की नियमित सीटें भर जाने की स्थिति में इच्छुक अभ्यर्थियों को बीकॉम (स्ववित्तपोषित) पाठ्यक्रम में प्रवेश का अवसर भी हैं।