फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Landing of five planes did not happen due to low visibility

Lucknow News: कम दृश्यता होने के कारण नहीं हुई पांच विमानों की लैंडिंग

Sat, 16 Nov 2024 04:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Landing of five planes did not happen due to low visibility
लखनऊ। शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते दृश्यता कम रही। इससे पांच विमानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड नहीं करवाया जा सका। हैदराबाद, जयपुर, बेंगलुरु, इंदौर से पहुंचे विमान हवा में चक्कर काटते रहे, फिर उन्हें डायवर्ट कर दिया गया। कोहरा कम होने पर विमान अमौसी एयरपोर्ट पर उतारे गए।।
विज्ञापन



अमौसी एयरपोर्ट से खाड़ी देश दम्माम जाने वाली फ्लाईनास की फ्लाइट संख्या एक्सवाई-897 को निरस्त कर दिया गया। इसे निरस्त करने का कारण कम दृश्यता व क्रू की फ्लाइट ड्यूटी पूरी होना बताया गया। लखनऊ-नागपुर की फ्लाइट एस 9- 332 व एस 9-331 भी निरस्त कर दी गई। कुल 17 फ्लाइटें आधे घंटे से लेकर तीन घंटे तक लेट रहीं। इससे यात्रियों को असुविधा हुई।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण शुक्रवार को पांच विमान हवा में चक्कर काटते रहे। इसके बाद उन्हें जयपुर, नागपुर व वाराणसी एयरपोर्टों पर डायवर्ट कर दिया गया। हैदराबाद से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स-2813 शुक्रवार सुबह 4ः47 बजे रवाना हुई और समय पर अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। यहां कम दृश्यता के कारण विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो की बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या 6ई-6353 सुबह 6ः10 बजे रवाना हुई, लेकिन उसे भी जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान करीब सवा नौ बजे जयपुर पहुंचा। इंडिगो की ही जयपुर से लखनऊ आने वाली उड़ान 6ई-7319 जयपुर से सुबह 5ः49 बजे रवाना हुई और लखनऊ पहुंची। लैंडिंग की अनुमति न मिलने से विमान वापस जयपुर भेज दिया गया।



एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या आईएक्स-2815 सुबह 6ः34 बजे रवाना हुई और लखनऊ पहुंचने के बाद वाराणसी डायवर्ट कर दी गई। इंदौर से लखनऊ आ रही इंडिगो की 6ई-7127 उड़ान सुबह 6ः18 बजे रवाना होकर लखनऊ से नागपुर डायवर्ट कर दी गई। यहां विमान नागपुर में सुबह 10ः08 बजे लैंड हुआ।


पायलट कैट थ्री बी के लिए प्रशिक्षित नहीं



एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक कैट थ्री बी आईएलएस (इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम) लगा है। इसके तहत कम दृश्यता में भी विमानों को लैंड करवाया जा सकता है। शुक्रवार को जो विमान डायवर्ट हुए, उनके पायलट कैट थ्री बी के लिए प्रशिक्षित नहीं थे, जिसके चलते डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed