{"_id":"e52d8598c9592991187f2d8d242ab428","slug":"land-rate-increase-in-awadh-vihar-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के चलते अवध विहार योजना में जमीन के बढ़े रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के चलते अवध विहार योजना में जमीन के बढ़े रेट
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Wed, 13 Nov 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो के चलते आवास विकास की अवध विहार योजना में जमीन की कीमत 2000 रुपये वर्ग मीटर बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल,मेट्रो के लिए आवास विकास को 200 करोड़ रुपये देने हैं। इसकी भरपाई के लिए आवास विकास ने जमीन के रेट बढ़ा दिए हैं।
इस समय अवध विहार योजना में जमीन की कीमत 13000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है, जो अब बढ़कर 15000 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गई है।
पढ़ें- अब फुल स्पीड में बढ़ेगा लखनऊ मेट्रो प्रोजेक्ट
सुलतानपुर रोड पर 1524 एकड़ में आवास विकास परिषद की अवध विहार योजना विकसित की जा रही है।
इस साल फरवरी से पंजीकरण भी खोल दिया गया। योजना शुरू होने के बाद इसकी जमीन की रेट एक साल में दूसरी बार बढ़ाए गए हैं।
पढ़ें- कहां से आएंगे लखनऊ मेट्रो के लिए 7500 करोड़ रुपये?
योजना शरू होते समय यहां पर जमीन की कीमत 10000 रुपये प्रति वर्ग मीटर थी। इसे एक अप्रैल से बढ़ाकर 13000 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया।
अब मेट्रो को दिए जाने वाले 200 करोड़ रुपये की भरपाई के लिए जमीन के रेट में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है।
रेट में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को अभी बोर्ड से मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन जानकारों का कहना है कि आवास आयुक्त को यह अधिकार है कि वह अपने बोर्ड की मंजूरी मिले बिना भी रेट में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- 'मेट्रो' लखनऊ में बसों की छत पर हुई सवारी
मेट्रो के लिए आवास विकास को 200 करोड़ रुपये देने के साथ ही 150 एकड़ जमीन भी देनी है। हालांकि अभी इस पर निर्णय नहीं लिया जा सका है।
जमीन किस योजना में दी जाएगी यह भी अभी तय नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि जमीन एक योजना में नहीं बल्कि कई योजनाओं में दी जाएगी।
इनमें सुलतानपुर रोड की अवध विहार योजना और रायबरेली रोड की वृंदावन योजना हो सकती है।
अवध हाट भी बढ़ाएगी जमीन के रेट
मेट्रो के बाद अवध विहार योजना की जमीन के रेट जल्द ही अवध हाट को लेकर भी बढ़ाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के सुझाव पर अवध हाट अब अवध विहार योजना में बनेगी और इसके लिए आवास विकास को 25 एकड़ जमीन मुफ्त देनी पड़ेगी।
जानकारों का कहना है कि यदि अवध हाट के लिए जमीन दी जाएगी तो आवास विकास परिषद को करीब 3000 रुपये प्रति वर्ग मीटर जमीन के दाम और बढ़ाने पड़ेंगे।
ऐसे में अवध विहार योजना की जमीन दर एक साल में आठ हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर बढ़ जाएगी।
महंगा होगा घर का सपना
मेट्रो के लिए आवास विकास परिषद जो 200 करोड़ रुपये देगी, उसका सीधा असर योजना में फ्लैट लेने वालों पर पड़ेगा।
जानकारों का कहना है कि नई दर लागू होने के बाद जो फ्लैट अभी 45 लाख रुपये में पड़ रहे हैं, वे 55 लाख रुपये के हो जाएंगे।
इस तरह 35 लाख रुपये वाला फ्लैट 40 लाख रुपये से अधिक हो जाएगा।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...