फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Land pooling open again for Soumitra Vihar Housing Scheme

Lucknow News: सौमित्र विहार आवासीय योजना के लिए फिर खुली लैंड पूलिंग

Tue, 28 Oct 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Land pooling open again for Soumitra Vihar Housing Scheme
सौमित्र विहार आवासीय योजना।
लखनऊ। आवास विकास परिषद ने सौमित्र विहार (न्यू जेल रोड) आवासीय योजना के लिए लैंड पूलिंग योजना को फिर खोल दिया है। इससे न सिर्फ परिषद को, बल्कि उन भूस्वामियों को भी फायदा होगा जो पहले किसी कारणवश अपनी जमीन योजना में शामिल नहीं कर पाए थे।ऐसे भूस्वामी अब 1 से 15 नवंबर के बीच परिषद में आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

सौमित्र विहार आवास विकास परिषद की पहली ऐसी योजना है जो लैंड पूलिंग मॉडल पर आधारित है। इसमें परिषद जमीन अधिग्रहण करने के बजाय किसानों से आपसी सहमति से जमीन ले रहा है। भूस्वामी परिषद को निशुल्क जमीन दे रहे हैं और बदले में उन्हें 25 प्रतिशत विकसित जमीन दी जा रही है।
विज्ञापन

अधिग्रहण की तुलना में किसानों को लगभग 10 गुना अधिक मूल्य इस मॉडल से मिल रहा है। परिषद की विकसित जमीन की बाजार कीमत अधिग्रहण मुआवजे से कहीं अधिक है, जिसके चलते किसान स्वयं आगे आकर योजना में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक परिषद करीब 85 हेक्टेयर जमीन लैंड पूलिंग के तहत जुटा चुका है। चार महीने से यह प्रक्रिया बंद थी, लेकिन कई भूस्वामी आवेदन से वंचित रह गए थे। उनकी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में आने लगी थी, जिससे किसान परेशान थे। किसानों की मांग पर अब परिषद ने उनकी जमीन भी लैंड पूलिंग के माध्यम से लेने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से न केवल विवाद की स्थिति टलेगी, बल्कि योजना को लॉन्च करने का रास्ता भी आसान हो जाएगा।
1200 किसानों को मिल चुके प्लाॅट
आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि पहले चरण में जिन करीब 1200 किसानों ने योजना के लिए जमीन दी थी, उन्हें प्लाॅट आवंटित किए जा चुके हैं। अब नए आवेदन करने वाले किसानों को भी प्लाॅट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना कुल 560 एकड़ क्षेत्र में फैली है। पहले चरण में करीब 250 एकड़ में योजना विकसित की जाएगी। इसमें मोहारी कला, सिठौली कला और सिठौली खुर्द गांवों की जमीन ली गई है।

फैक्ट फाइल
कुल क्षेत्रफल : 560 एकड़
पहले चरण में पंजीकरण : 2000 प्लाॅट
योजना में कुल प्लाॅट : 5000 से अधिक
अनुमानित कीमत : 30,000-35,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
प्लाॅट का आकार : 80 से 200 वर्ग मीटर

Iजो किसान लैंड पूलिंग के तहत जमीन नहीं दे पाए, उनके लिए एक और मौका है। अधिग्रहण की तुलना में लैंड पूलिंग में किसानों और भूस्वामियों को कई गुना अधिक लाभ मिलता है।I
I- चंदन पटेल, उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषदI

सौमित्र विहार आवासीय योजना।

सौमित्र विहार आवासीय योजना।

सौमित्र विहार आवासीय योजना।

सौमित्र विहार आवासीय योजना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article