तो मुलायम सिंह के जन्मदिन पर इसलिए नहीं पहुंचे समधी लालू!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर शानदार पार्टी हुई, बड़े-बड़े लोग पहुंचे और मुंबई से एआर रहमान ने भी शिरकत की।
इस भव्य समारोह में उनके नए रिश्तेदार लालू प्रसाद यादव परिवार सहित गैरमौजूद रहे। हाल ही में लालू और मुलायम समधी बने हैं। लालू की बेटी राजलक्ष्मी की मुलायम के पौत्र तेज प्रताप सिंह से शादी हुई है।
ऐसे में इस बड़े जश्न में लालू के परिवार की गैरमौजूदगी पर तरह-तरह की चर्चाएं हुईं। मुलायम सिंह के भाई और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि सपा कार्यकर्ता ही नेताजी का जन्मदिन बना रहे हैं। हमने वरिष्ठ नेताओं को न्योता नहीं भेजा है।
जानें, क्या बोले तेज प्रताप
वहीं पटना में शपथ ग्रहण समारोह से लौटे मुलायम सिंह के
मुलायम के पोते तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पूरा परिवार शपथ ग्रहण समारोह के बाद काफी थका हुआ है और व्यस्तता भी है इसलिए नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि इस बात का कोई और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।
गौरतलब है कि नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में अखिलेश यादव के शामिल होने की खबरे थीं मगर आखिरी वक्त पर उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। अखिलेश मुलायम सिंह के जन्मदिन पर सैफई पहुंचे एआर रहमान के स्वागत के लिए पहुंच गए थे।
हालांकि लालू के दामाद तेज प्रताप अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ वहां पहुंचे और मुलायम सिंह के जन्मदिन के जश्न तक लौट भी आए।