फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lalji Tandon praises Home Minister Rajnath Singh.

'राजनाथ सिंह गृहमंत्री नहीं ही नहीं कार्यवाहक प्रधानमंत्री हैं'

Sat, 26 Sep 2015 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Sep 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
Lalji Tandon praises Home Minister Rajnath Singh.

देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को ठाकुरगंज के आशीर्वाद लॉन में राजधानी के उत्तर मंडल-2 के कार्यकर्ताओं से ‘संवाद’ कार्यक्रम में बातचीत कर रहे थे। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


राजनाथ ने कहा, ‘लालजी टंडन हमारे गार्जियन हैं। वे सांसद नहीं हैं तो क्या हुआ...।’ हमें इनका मार्गदर्शन लगातार मिलता रहता है। लखनऊ के विकास में इन्होंने बहुत योगदान दिया। जवाब में लालजी टंडन ने कहा कि राजनाथ यशस्वी गृहमंत्री हैं।
विज्ञापन


बतौर मुख्यमंत्री इन्होंने लखनऊ के विकास के कई बड़े काम कराए और मुझे भी पूरा सहयोग दिया। अब सांसद व गृहमंत्री के रूप में करा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त देश में नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में राजनाथ की भूमिका कार्यवाहक प्रधानमंत्री की तरह होती है। इस नाते वे यहां सांसद और गृहमंत्री के साथ-साथ कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में भी हमारे बीच मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में कहा कि उनकी पार्टी बख्शीश की राजनीति नहीं करती। भाजपा का मानना है कि गरीबों को याचक नहीं, बल्कि उन्हें दाता बनाने से देश की तरक्की और विकास होगा। देश में बहुत दिनों तक चुनाव के वक्त बख्शीश देकर वोट लिए जाते रहे हैं, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार इस परंपरा को बंद करना चाहती है। बख्शीश से पेट तो भरा जा सकता है लेकिन सम्मान और स्वाभिमान का भाव नहीं पैदा किया जा सकता।

सरकार की कोशिश है गरीबों को महाजनों व साहूकारों से निजात मिले

Lalji Tandon praises Home Minister Rajnath Singh.

केंद्र सरकार लोगों का सम्मान और स्वाभिमान सुरक्षित रखना चाहती है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुद्रा बैंक जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनसे गरीबों को महाजनों और साहूकारों से निजात मिले।

राजनाथ ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में उत्तर प्रदेश की 73 सीटों का बड़ा योगदान है। इतनी सीटें जीतने की एकमात्र वजह कार्यकर्ताओं की जीतोड़ मेहनत और आम लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास है।

सिंह ने कार्यकर्ताओं को ठाकुरगंज क्षेत्र में सांसद निधि से कराए गए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही ऐलान किया कि उनका लक्ष्य है कि जल्द से जल्द राजधानी के सभी प्राथमिक विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हो जाए।

25 साल बाद पकड़े गए दो जिंदा पाक आतंकी : गृहमंत्री ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार में देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ हुई है। यही वजह है कि लगभग 25 साल बाद हमारे सुरक्षा बलों की चौकसी के चलते देश को दो पाकिस्तानी आतंकियों को जिंदा पकड़ने में सफलता मिली। वहीं 130 आतंकवादियों को मार गिराया गया।

कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, पार्षद रमेश कपूर बाबा,  कार्यक्रम की संयोजिका आशालता मौर्य और नगर महामंत्री अनुराग मिश्र अन्नू ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed