फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lakshmikant bajpai statement on third front

'भ्रूण में ही हो जाएगी तीसरे मोर्चे की हत्या'

Mon, 02 Dec 2013 10:08 PM IST
टीम डिजिटल/जौनपुर
टीम डिजिटल/जौनपुर Updated Mon, 02 Dec 2013 10:08 PM IST
विज्ञापन
lakshmikant bajpai statement on third front

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि तीसरे मोर्चे की भ्रूण में ही हत्या हो जाएगी।

विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने ममता बनर्जी से सुबह साथ रहने का वादा किया और शाम होते ही यू टर्न ले लिया। ऐसी हालत में तीसरा मोर्चा कैसे बनेगा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग कह रहे हैं कि यूपी में मोदी का प्रभाव नहीं है लेकिन इसी से साबित होता है कि उन्होंने मोदी को नोटिस में लिया है। वह अपनी खीझ मिटाने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं।

आजमगढ़ जाते समय भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला के कचहरी स्थित आवास पर सुबह पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर गन्ना मिल मालिकों से मिले होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि मिल मालिकों को सरकारी खजाने से लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

अच्छा होता कि सरकार किसानों के बकाए का भुगतान अपने खाते से कर देती और बाद में बकाया मिल मालिकों से वसूल लेती।

भाजपा गन्ना किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलन करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की कुर्सी बेचने वाले मामले को मीडिया ने फैलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस खत्म होने के बाद किसी ने अनौपचारिक ढंग से कुर्सी के बारे में बात की जिसे मीडिया ने तूल दे दिया।

बीजेपी की कुर्सी कार्यकर्ता के लिए है, बिकने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार तुष्टीकरण की राजनीति की पराकाष्ठा पार कर चुकी है।

मुस्लिम की बेटी को 30 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, हिंदू की बेटी को नहीं। कब्रिस्तान के लिए पैसे दिए जा रहे हैं, श्मशान घाट के लिए नहीं।

मुजफ्फरनगर दंगों में भाजपा के दो विधायकों पर रासुका लगाया गया। हालांकि कोर्ट की दखल के बाद उसे हटा दिया गया।

उन विधायकों को सम्मानित करने का भाजपा का फैसला सही था। यह सम्मान विधायकों को नहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया गया।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed