फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lakshman fainted due to Meghnad's Shakti arrow.

Lucknow News: मेघनाद के शक्तिबाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण

Sat, 12 Oct 2024 03:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 12 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Lakshman fainted due to Meghnad's Shakti arrow.
रायबरेली में बृहस्पतिवार की रात खालिस हाट में रामलीला का मंचन करते बाल कलाकार। संवाद
रायबरेली। शहर से लेकर देहात तक चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार रात कहीं पर मेघनाद-लक्ष्मण तो कहीं बालि वध प्रसंग का मंचन हुआ। शक्तिबाण लगने से लक्ष्मण मूर्छित हुए तो रामादल में खलबली मच गई।
विज्ञापन


शहर के अहियारायपुर में चल रही रामलीला में सीता खोज के दौरान लंका दहन प्रसंग का मंचन सबको भाया। रामलीला में राम की भूमिका गोलू शुक्ला, लक्ष्मण की रजत वर्मा, सीता की अंश शुक्ला, हनुमान की ललित श्रीवास्तव, सुग्रीव की राजेंद्र कुशवाहा, विभीषण की मयंक श्रीवास्तव, बालि की भूमिका राजेश मौर्य ने निभाई। इस मौके पर अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, श्याम तिवारी, प्राणेश श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, पवन शुक्ला मौजूद रहे। इसी तरह खाली सहाट में हुई रामलीला में कलाकारों ने श्रीराम और बालि वध प्रसंग का मंचन किया।
विज्ञापन


खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा के रामलीला मैदान में बालि वध, सबरी मिलन प्रसंग का मंचन किया गया। राम की भूमिका अनुराग सोनी, लक्ष्मण की रोहित, सुग्रीव की देवेंद्र सविता, हनुमान की गंगा सेवक, बालि की भूमिका श्याम बाबू गुप्ता ने निभाई। इस मौके पर सुरेंद्र सविता, बसंत गुप्ता, आदर्श मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में चल रही रामलीला में कलाकारों ने हनुमान-राम मिलन प्रसंग का मंचन किया। इसके बाद बालि वध, सीता खोज, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध प्रसंग का मंचन किया गया।


परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ व सीता स्वयंवर प्रसंग का मंचन हुआ। परशुराम और लक्ष्मण संवाद सबको भाया। इस मौके पर घनश्याम मिश्रा, संजय उपाध्याय, आशीष सरोज, सरोज, संतोष श्रीवास्तव व रामप्रकाश उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed