फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lakhs stolen in Lala Jugal Kishore Jewelers and Bankers located between police station and police station in Lucknow

लखनऊ में थाने और पुलिस चौकी के बीच में स्थित लाला जुगल किशोर ज्वेलर्स एंड बैंकर्स में लाखों की चोरी

Fri, 26 Feb 2021 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Feb 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen in Lala Jugal Kishore Jewelers and Bankers located between police station and police station in Lucknow
जले हुए नोट - फोटो : अमर उजाला
अमीनाबाद थाना व डाकघर पुलिस चौकी के बीच स्थित लाला जुगल किशोर ज्वेलर्स एंड बैंकर्स की दुकान में चोरों ने लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। वारदात बृहस्पतिवार देर रात को हुई। चोर पड़ोस की छत के रास्ते दुकान की चौथी मंजिल पर पहुंचे। वहां गैस कटर से दरवाजा काटा। इसके बाद आराम से दुकान में दाखिल हो गये। दुकान के अंदर रखा हीरे, सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेट कर आसानी से निकल गये। वहीं चंद कदमों की दूरी पर थाना भी है, पुलिस भी लगातार गश्त करने का दावा कर रही है। लेकिन खुली चुनौती देकर चोर फरार हो गये। वारदात की सूचना पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर भी पहुंचे। मौके पर पड़ताल की। इसके बाद कार्यवाही का निर्देश दिया।
विज्ञापन


अमीनाबाद बाजार में लाला जुगल किशोर ज्वेलर्स एंड बैंकर्स है। राजधानी में सबसे नामी ज्वेलरी कारोबारियों शुमार इस दुकान में बृहस्पतिवार रात को चोरों  ने लाखाें रुपये के जेवरात व नकदी साफ कर दियो। फर्म के मालिक अरविंद उर्फ गुड्डू के मुताबिक बुधवार रात को दुकान बंद कर घर गये। बृहस्पतिवार साप्ताहिक बंदी थी। वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दुकान पर पहुंचे। ताला खोलकर कर्मचारियों के साथ अंदर पहुंचे। दुकान का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। दुकान का लॉकर टूटा था। आरमारियों में रखे जेवरात गायब थे।  कुछ जेवरात फर्श पर बिखरे पड़े थे। अरविंद के मुताबिक लॉकर से हीरे व सोने के जेवरात सहित नकदी भी गायब थे। उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौकेपर इंस्पेक्टर अमीनाबाद धर्मेंद्र सिंह यादव, डीसीपी पश्चिम देवेश पांडेय, एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, एसीपी पंकज श्रीवास्तव पहुंच गये। पुलिस अधिकारियों ने पड़ताल शुरू की। वारदात की जानकारी होने  पर मौके पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर भी पहुंच गये। उन्होंने फर्म के मालिक अरविंद से बातचीत की। इसके बाद पूरे दुकान का मुआइना किया। मौके पर फोरेंसिक व फिंगर प्रिंट यूनिट को बुलाया गया। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने पश्चिमी जोन के अधिकारियों से वारदात का खुलासा करने के लिए सख्त निर्देश दिये।
विज्ञापन


दुकान से पूरी तरह से वाकिफ थे चोर
पुलिस के मुताबिक चोर दुकान के हर कोने से वाकिफ थे। जिस तरह वारदात को अंजाम दिया है। उससे साफ है कि इसमें किसी कर्मचारी या करीबी का हाथ है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दुकान पर काम करने वाले 20 कर्मचारियों से पूछताछ की। सभी के मोबाइल नंबर व नाम पते दर्ज कराये गये। वहीं पिछले एक पखवारे से दुकान में आने जाने वालों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोती रही पुलिस पूरा दुकान खाली कर गये चोर
अमीनाबाद थानाक्षेत्र का कुल दायरा करीब दो से ढाई किलोमीटर का है। जिसमें करीब सारा बाजार ही आता है। ऐसे संवेदनशील थाने की पुलिस रात के गश्त तेज करने के बजाए आराम फरमा रही थी। पुलिस ने कागजों में रात की गश्त करती रही। वहीं पुलिस की नाक के नीचे से चोरों ने पूरी ज्वेलरी की दुकान ही खाली कर दी। यहां तक कि पुलिस को जानकारी भी दूसरे दिन दोपहर करीब 12 बजे लगी जब दुकान मालिक ने सूचना दी। जबकि दुकान अमीनाबाद थाने व डाकघर पुलिस चौकी के बीच है। बुधवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक दर्जनों पुलिसकर्मी चौकी से थाने की तरफ आये और गये होंगे। लेकिन पुलिस को यह तक नहीं पता चला कि उनकेक्षेत्र में बड़े व्यापारी की पूरी पूंजी ही साफ हो गई है।

तीन में एक ही लॉकर तोड़ सके चोर
वारदात की सूचना पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को चोर पड़ोस की छत के रास्ते दाखिल हुए थे। चोरों ने दुकान के अंदर तीन लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन एक को दीवार की तरफ से पलटने के बाद तोड़ने में सफल हुए। उसमें रखे हुए जेवरात ही ले जा सके है। वारदात के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है। जिसमें क्राइम ब्रांच, अमीनाबाद थाने, डीसीपी पश्चिम की टीम लगी है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक कारोबारी ने चोरी हुए सामान की कीमत व संख्या अभी बता नहीं सकें हैं।

बंद थी दुकान के अंदर की सीसीटीवी
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक दुकान में 20 सीसीटीवी कैमरा लगा है। लेकिन बुधवार रात से ही वह बंद था। व्यापारी ने दुकान बंद करते समय सीसीटीवी कैमरो को बंद कर दिया था। चोरों की तलाश व आने जाने के रास्तों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस वारदात केखुलासे के लिए एसटीएफ की भी एक टीम लगी है।

एक साल पहले  महानगर की दुकान में हुई थी चोरी
कारोबारी  अरविंद के मुताबिक एक साल पहले महानगर स्थित ज्वेलरी शॉप पर भी चोरी की वारदात हुई थी। वहां भी चोरों ने वारदात को इसी अंदाज में अंजाम दिया था। वहां भी गैसकटर से तिजोरी काटकर चोरी की गई थी। मुकदमा दर्ज हुए एक साल बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका। इसके बाद अमीनाबाद की दुकान में चोरी की वारदात से असुरक्षित महसूस कर रहें हैं। व्यापारियों ने पुलिस को वारदात का जल्द खुलासा करने की चेतावनी दी है। अगर खुलासा नहीं हुआ तो पहले अमीनाबाद फिर पूरे लखनऊ के सराफा कारोबारी दुकान बंद कर प्रदर्शन करेंगे।

तीन दरवाजा काटकर अंदर पहुंचे
जुगल किशोर ज्वेलर्स की दुकान के अंदर दाखिल होने के लिए चोरों ने तीन दरवाजा काटा है। इसके बाद अंदर पहुंचे। वहां तीन तिजोरी थी। जिसमें दो दीवार में लगी थी। उसे तोड़ने में नाकाम रहे। एक तिजोरी को दीवार से तिरछा कर पिछले हिस्से को गैसकटर से काटा। इसके बाद  नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गये। पुलिस को मौके से गैसकटर, छोटा रसोई गैस सिलेंडर, बड़ा वेल्डिंग वाला सिलेंडर मिला है। पुलिस ने सभी को कब्जे में ले लिया है।


जले नोट छोड़ गये चोर
सराफा कारोबारी की दुकान की तिजोरी काटते समय अंदर रखे हुए कई नोट जल गये। चोरों ने तिजोरी से नकदी व जेवरात निकालते समय काफी इत्मिनान से थे। आराम से उन्होंने नकदी बटोरी। उसमें जले हुए नोट और चांदी के जले हुए सिक्के वहीं छोड़ दिये। इसके अलावा जेवरात के बॉक्स व उसे लपेटने वाला पेपर भी निकालकर वहीं फेंक दिया। पुलिस ने उसे भी अपने कब्जे में ले लिया है। ताकि उनकेा चोरों के फिंगर प्रिंट मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed