{"_id":"69ab43ffd45b4aeea503fb85","slug":"lakhs-stolen-from-the-house-of-an-associate-professor-and-a-secretariat-employee-lucknow-news-c-13-lko1070-1632790-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एसोसिएट प्रोफेसर और सचिवालय \nकर्मचारी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एसोसिएट प्रोफेसर और सचिवालय कर्मचारी के घर से लाखों की चोरी
Sat, 07 Mar 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
गोमतीनगर स्थित मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान व खुली पड़ी अलमारी।
लखनऊ। भाषा विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रवीण राय के सैरपुर की ज्ञान सिटी कॉलोनी स्थित घर का ताला तोड़कर चोर 15 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा गोमतीनगर के विरामखंड निवासी सचिवालय कर्मी सुनील कुमार अवस्थी के घर से चोर 40 लाख रुपये का सामान उठा ले गए।
प्रोफेसर डॉ. प्रवीण राय के मुताबिक दो मार्च को वह वाराणसी स्थित पैतृक आवास गए थे। बृहस्पतिवार को जब वह लौटे तो कमरों के ताले टूटे मिले और सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर उनके घर से नकदी, सोने-चांदी के जेवर, लैपटॉप व अन्य सामान जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है, चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। एसओ सैैरपुर मनोज कुमार कोरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है।
इसके अलावा, विरामखंड निवासी सुनील कुमार अवस्थी तीन मार्च को पूरे परिवार के साथ पैतृक गांव बाराबंकी के फेतहपुर ईशेरपुर गए थे। पांच मार्च को जब वे लोग लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर सुनील व उनके भाई अनुराग अवस्थी के घर से 15 हजार रुपये नकद और करीब 40 लाख के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन के बाद शुक्रवार को चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।