फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lakhs stolen by breaking the lock of a closed house

Lucknow News: बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 09 Dec 2025 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by breaking the lock of a closed house
लखनऊ। मड़ियांव के हरिओम नगर में चोर प्रॉपर्टी डीलर अंसार खान के घर का ताला तोड़कर नकदी व पांच लाख रुपये की ज्वैलरी बटोर ले गए। घटना के समय पीड़ित परिवार के साथ ससुराल गए थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि अंसार, पत्नी अफसाना, मां अख्तरी बानो व तीन बच्चों के साथ रहते हैं। अंसार ने बताया कि कुर्सी रोड के पैकरामऊ में उनकी ससुराल है। शनिवार को वहां पारिवारिक कार्यक्रम था। शाम सात बजे वह परिवार के साथ वहां गए थे। सोमवार को मां अख्तरी बानो घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजा खुला था। कमरों, अलमारियों व बक्सों के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। अंसार ने बताया कि चोर नकदी व जेवर के साथ राशन भी ले गए। इंस्पेक्टर मड़ियांव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed