फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lakhs of teachers recruitment halted in uttar pradesh

लटक गईं अखिलेश की लाखों 'चुनावी' भर्तियां

Thu, 06 Mar 2014 08:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Mar 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
lakhs of teachers recruitment halted in uttar pradesh

लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए न तो कोई घोषणाएं की जाएंगी और न ही भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


प्रदेश में शिक्षक से लेकर लेखपाल तक के लाखों पदों पर भर्तियों के लिए वर्षों से मशक्कत किए जाने के बाद भी चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।

ऐसे में भर्तियों के लिए युवाओं को अब आचार संहिता समाप्त होने का इंतजार करना होगा।

उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार के सत्ता में आने के बाद से भर्तियों के लिए विज्ञापन तो निकले पर भर्तियां पूरी नहीं हो पाईं।

यहां 72,825 शिक्षकों की भर्ती अटकी

lakhs of teachers recruitment halted in uttar pradesh

पहले बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी स्कूलों में 72,825 सहायक अध्यापक पद के लिए विज्ञापन निकाल कर आवेदन लिए गए।

बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की भर्ती के लिए नियमावली बदलते हुए शैक्षिक मेरिट के आधार पर आवेदन लिए, जबकि वर्ष 2011 में तत्कालीन बसपा सरकार ने इन्हीं पदों पर भर्ती की अर्हता टीईटी मेरिट रखी थी।

हाईकोर्ट ने इस पर दाखिल याचिकाओं की सुनवाई करते हुए टीईटी मेरिट पर ही भर्ती का आदेश दे रखा है।

राज्य सरकार ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुज्ञा याचिका दाखिल कर शैक्षिक मेरिट से ही भर्ती के लिए राहत मांगी ही थी कि चुनाव आचार संहिता लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां फंसे गणित के 29,334 मास्साब

lakhs of teachers recruitment halted in uttar pradesh

इसी तरह उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित के 29,334 शिक्षकों की भर्ती का भी मामला फंस गया है।

ग्राम पंचायत अधिकारियों के 2900 पदों के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भर्ती प्रक्रिया में देरी के चलते यह भर्ती भी फंस गई है। ग्राम विकास अधिकारी के 3000 पदों का मामला भी फंस गया है।

ग्राम विकास अधिकारी के लिए विज्ञापन निकालने के बाद आवेदन लिए जा चुके हैं। लेखपाल के 7000 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाना था, लेकिन अब यह भी फंसता नजर आ रहा है।

इसी तरह, बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किए जाने का मामला एक बार फिर फंस गया है।

विज्ञापन

शिक्षा मित्रों का भी मामला फिर फंसा

lakhs of teachers recruitment halted in uttar pradesh

राज्य सरकार ने शिक्षक, स्नातक निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के बाद शिक्षा मित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने को नियमावली जारी करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी।

चुनाव आयोग ने इस पर राज्य सरकार से पूछा है कि प्राइमरी स्कूलों में 72,825 शिक्षकों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अध्यापक सेवा नियमावली के संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है।

इसी नियमावली को पुन: संशोधित करते हुए शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जाना है, ऐसे में इस नियमावली का क्या औचित्य है। बेसिक शिक्षा विभाग ने हालांकि पूरी स्थितिष्ट करते हुए चुनाव आयोग को मंगलवार को ही पूरी सूचना भेज दी थी।

अब चुनाव आयोग बेसिक शिक्षा विभाग के जवाब से संतुष्ट होने पर ही शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाने संबंधी नियमावली जारी करने की अनुमति देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed