{"_id":"6182a5e619a00d01956d9cb1","slug":"lakhimpur-incident-accountability-of-careless-police-personnel-could-not-be-decided-yet-eight-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर कांड : अब तक नहीं तय हो सकी लापरवाह पुलिस कर्मियों की जवाबदेही, आठ लोगों की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर कांड : अब तक नहीं तय हो सकी लापरवाह पुलिस कर्मियों की जवाबदेही, आठ लोगों की हुई थी मौत
Wed, 03 Nov 2021 08:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Nov 2021 08:38 PM IST
सार
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि गाड़ी से कुचलने वाले पकड़े जा चुके हैं और तीन लोगों को पीट-पीट कर मारने वाले चिन्हित कर पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी हादसा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर में एक महीने पहले किसानों को कुचले जाने और भीड़ द्वारा तीन लोगों को पीट-पीट कर मार दिए जाने के मामले में अब तक किसी भी पुलिस कर्मी की जवाब देही तय नहीं हो सकी है। आठ लोगों की मौत की घटना के एक महीने बाद भी जिम्मेदारों के खिलाफ को कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि उक्त मामले में जांच एसआईटी कर रही है। पहले उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया था। गाड़ी से कुचलने वाले पकड़े जा चुके हैं और तीन लोगों को पीट-पीट कर मारने वाले चिन्हित कर पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी दो लोगों को लखीमपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो उस भीड़ का हिस्सा थे जिन्होंने पीट-पीट कर तीन लोगों को मारा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अचानक बड़ी संख्या में भीड़ पहुंची थी, उस पर अगर पुलिस गोली चलाती या कोई कार्रवाई करती तो और बड़ी घटना हो सकती थी। रहा सवाल भीड़ पहुंची कैसे, इसका आंकलन क्यों नहीं हो पाया, इसके लिए किसकी जिम्मेदारी थी, उन्हें भी चिन्हित किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हटाए जा सकते हैं जिले के पुलिस कप्तान
वहीं सूत्रों का कहना है कि ऐसे पुलिस कर्मियों को चिन्हित किया जा चुका है जिनकी लापरवाही लखीमपुर कांड में रही है। दिवाली के बाद उन पर कार्रवाई भी हो सकती है। इसमें जिले के एसपी भी शामिल हैं, जिनका हटना तय माना जा रहा है। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक को भी वहां से हटाया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि इसे लेकर डीजीपी मुख्यालय और शासन के बीच चर्चा भी हो चुकी है, जल्द ही मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।