{"_id":"6a21e299d7845865590e6d74","slug":"lakhan-army-will-launch-a-public-awareness-campaign-from-june-9-lucknow-news-c-13-lko1070-1767859-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नौ जून से जनजागरण अभियान चलाएगी लाखन आर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नौ जून से जनजागरण अभियान चलाएगी लाखन आर्मी
विज्ञापन
यूपी प्रेस क्लब में लाखन आर्मी के अध्यक्ष सूरज पासी ने की प्रेस वार्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मलिहाबाद के कसमंडी कलां स्थित विवादित ढांचे के महाराजा कंसा पासी का किला होने का दावा करने वाली लाखन आर्मी नौ जून से जनजागरण अभियान चलाएगी। अभियान के तहत उन्नाव, कानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या समेत 31 जिलों से जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी। नौ जून को शुरू होने वाली यात्रा हरदोई से शुरू होगी और नौ जुलाई को लखनऊ पहुंंचकर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर जनसभा, चौपाल और समाज संवाद आयोजित किए जाएंगे। इसके जरिये लोगोें को कंसा पासी किला और महाराज कंसा के बारे में बताया जाएगा।
राजधानी के यूपी प्रेस क्लब में बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता कर लाखन आर्मी के अध्यक्ष सूरज पासी ने कहा कि लाखन आर्मी उपलब्ध ऐतिहासिक दस्तावेजों, राजस्व अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कानूनी लड़ाई जारी रखेगी। कहा कि विवादित ढांचे का मुद्दा राजा कंसा के ऐतिहासिक किले, उनके आराध्य भगवान शिव मंदिर की मुक्ति और संरक्षण के साथ पासी समाज की अस्मित से जुड़ा हुआ है। बताया कि यात्रा का समापन लखनऊ में पासी स्वाभिमान सम्मेलन के साथ होगा।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि समाज का वोट लेकर संसद और विधानसभा तक पहुंचे लेकिन आज इस विषय पर चुप हैं। कहा कि जेन-जी अपने इतिहास और सांस्कृतिक पहचान को लेकर जागरूक हैं इसलिए अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर लाखन आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि पासी, संगठन महामंत्री नीरज पासी और प्रवक्ता सुशील सिंह रावत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।