फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady suicide after her husband suicide

पिछले साल पति ने लगाई थी फांसी, अवसादग्रस्त पत्नी ने भी फांसी लगा दी जान

Tue, 17 Nov 2020 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
lady suicide after her husband suicide
गुडंबा में अवसाद की शिकार पूजा ने फांसी लगा ली तो पारा में दिव्यांग संतोष कुमार ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

गुडंबा थाना क्षेत्र के जानकीपुरम सेक्टर-जे निवासी सत्य कुमार रावत की 24 वर्षीय बेटी पूजा रावत ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उपनिरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि पूजा की जानकीपुरम गार्डन निवासी शुभम रावत से शादी हुई थी। हालांकि, शादी के बाद से ही दंपती में अनबन रहने लगी और पूजा मायके आकर रहने लगी। इस बीच सत्य कुमार रावत ने शुभम पर दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज करा दिया। जुलाई 2019 में शुभम ने खुदकुशी कर ली थी जिसके चलते पूजा अवसादग्रस्त रहती थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे उसका शव मायके में पहली मंजिल पर बने कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पारा में बुद्धेश्वर के पास पिंक सिटी फेज 2 निवासी 38 वर्षीय दिव्यांग संतोष कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पिता श्रीराम किशन की मौत हो चुकी है। घर पर मां शिवप्यारी हैं। वह रेलवे में नौकरी करती थीं और कुछ साल पहले सेवानिवृत्त हुई हैं। पुलिस ने बताया कि संतोष का शव रविवार शाम घर की दूसरी मंजिल पर स्थित बरामदे में सीढ़ियों की रेलिंग से साड़ी के जरिए लटका पाया गया। खुदकुशी की वजह पता नही चल सकी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed