फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady police for pink booth

राजधानी को पिंक बूथ के लिए मिलेगा महिला सिपाहियों का बेड़ा

Sun, 11 Apr 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
lady police for pink booth
लखनऊ । राजधानी में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए बूथों पर जल्द ही महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर की ओर से जो प्रस्ताव शासन को दिए गए थे, उसमें से 50 प्रतिशत पुलिस कर्मी उपलब्ध कराए जाने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो लखनऊ पुलिस आयुक्त की ओर से लगभग 800 महिला पुलिस कांस्टेबिल और पिंक स्कूटी के लिए 250 महिला पुलिस कर्मियों की मांग की थी। इसमें से फिलहाल पिंक बूथ के लिए लगभग 400 महिला कांस्टेबल लखनऊ पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी। बाकी महिला पुलिसकर्मी सिपाही भर्ती 2018 (द्वितीय) की प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

100 स्थानों पर खोले गए हैं पिंक बूथ
केंद्र सरकार की सेफ सिटी योजना के तहत चयनित लखनऊ में 100 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 100 पिंक स्कूटी भी चलाई जा रही है। इसके संचालन में महिला पुलिस कर्मियों की कमी आड़े आ रही हैं। इसी को देखते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने शासन को प्रस्ताव भेज कर एक हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की मांग की थी। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने कुल मांग में से लगभग पचास प्रतिशत बल उपलब्ध कराने पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed