फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady don involved in gangrape in kanpur

लेडी डॉन निकली गैंगरेप-डकैती की सरगना, करती थी स्मैक तस्करी

Thu, 28 Jan 2016 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 28 Jan 2016 02:14 PM IST
विज्ञापन
lady don involved in gangrape in kanpur

रविवार को सनिगवां में राजमिस्त्री के घर में घुसकर महिला से गैंगरेप और डकैती करने वाले गैंग की लीडर एक महिला है। गैंग में आरपीएफ के दो सिपाही भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने वारदात करने वाले तीन बदमाशों और डकैती का माल रखने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों से तमंचा, मोबाइल और लूट के 6500 रुपये बरामद हुए हैं। चार अपराधी अभी फरार हैं। एक बदमाश का पिता भी आरपीएफ में हेडकांस्टेबल है।
विज्ञापन


बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि गैंगरेप-डकैती की वारदात में शामिल परवेज उर्फ जावेद, विवेक यादव उर्फ लाठी और शहनवाज को चकेरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर सीपीसी कालोनी से स्मैक तस्कर रही रुखसाना को डकैती का माल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार रुखसाना गैंगलीडर है। फरार रिजवान, रुखसाना का बेटा है और गैंग में नंबर दो की हैसियत रखता है। गैंग लूटा गया माल रुखसाना के पास लाता है और वही माल का बंटवारा करती है। रिजवान वारदात के लिए वाहन, असलहे का इंतजाम करता है। सभी बदमाश उसके घर से असलहे ले जाते हैं और वारदात के बाद वापस करते हैं।

लेडी डॉन पर गुंडा, गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर

lady don involved in gangrape in kanpur

रुखसाना के खिलाफ कलक्टरगंज थाने से गुंडा, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है और वह हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं जिसमे सात एनडीपीएस(मादक पदार्थ) के हैं। रुखसाना का बेटा रिजवान भी कलक्टरगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

3 जनवरी को श्यामनगर ‘डी’ ब्लाक में सिपाही की बेटी और भतीजे से आठ हजार की लूट फिर उनका अपहरण कर अर्मापुर ले जाकर छेड़छाड़ की वारदात भी इन बदमाशों ने कबूली है। 27 दिसंबर को गोविंदनगर में अलका शर्मा के घर नकब लगाकर चोरी करने की वारदात भी आरोपियों ने कबूली। जिसका माल रुखसाना के घर से बरामद भी हो गया।

एसएसपी के मुताबिक, ये सभी बदमाश नए बस रहे इलाकों मे शिकार तलाशते हैं। एक बदमाश पहले इलाके की रेकी करता है फिर शिकार को निशाना बनाया जाता है। रविवार को भी बदमाश राजमिस्त्री के घर डकैती के इरादे से दाखिल हुए थे लेकिन महिला को अकेले पाकर गैंगरेप किया।

लूटे गए मोबाइल से फंसे

lady don involved in gangrape in kanpur

एसएसपी के मुताबिक, रविवार को गैंगरेप-डकैती में पांच नहीं बल्कि सात बदमाश शामिल थे। तीन गिरफ्तार हो गए हैं जबकि रिजवान उर्फ अट्टा, आनंद सिंह, रूपेश दुबे उर्फ भइया और रामबाबू उर्फ बंदर फरार हैं।

डकैती में बदमाश राजमिस्त्री का मोबाइल भी उठा ले गए थे और वह मोबाइल रविवार को शाम तक ऑन था। राजमिस्त्री की बेटी ने अगले दिन दोपहर उस नंबर पर काल की थी, उस वक्त मोबाइल की लोकेशन सीपीसी कालोनी में मिली थी। बस वहीं से पुलिस को पहला सुराग मिला जिसके बाद बदमाश गिरफ्तार किए गए।

एसएसपी के मुताबिक, आरपीएफ के दो सिपाही बृजेश पांडे और जी पी मिश्रा भी इस गैंग के सदस्य हैं जो इन बदमाशों को संरक्षण देते हैं और पुलिस से बचाकर रखते हैं। एसएसपी ने इन सिपाहियों को तलाशने के लिए आरपीएफ कमांडेंट को पत्र लिखा है।

गिरफ्तार आरोपियों में से एक विवेक उर्फ लाठी पुलिस को काफी देर तक अपने को नाबालिग बताकर टहलाता रहा। बाद में लाठी चलने पर उसने सच्चाई कबूली। एसएसपी के मुताबिक लाठी ने कैंट के सेंट्रल स्कूल से हाईस्कूल किया था बचपन में गिल्ली- डंडा का मशहूर खिलाड़ी होने की वजह से उसका नाम ‘लाठी’ पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed