फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady dead in attack of leopard in bahraich

बहराइच : घर से निकली वृद्धा पर तेंदुए ने किया हमला, दर्दनाक मौत

Fri, 29 Jun 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Jun 2018 12:38 PM IST
lady dead in attack of leopard in bahraich
तेंदुए के हमले में मृत वृद्धा। - फोटो : amar ujala
बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेंदुए के हमले में एक वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया है।


सुजौली थाना क्षेत्र का ग्राम पंचायत कारीकोट कतर्नियाघाट से सटा है। इस पंचायत क्षेत्र के बदलूपुरवा लोहरा गांव निवासी फूलकेशरी (60) पत्नी विद्याराम सुबह शौच के लिए घर से निकली। परिवारीजनों के मुताबिक वह जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़ी, तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने फूलकेशरी पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन दबोचकर कुछ दूर ले गया।


चीख-पुकार सुनकर परिवार तथा आसपास के लोग हांका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ वृद्धा को छोड़कर जंगल में भाग गया। लोग पहुंचे तो फूलकेशरी दम तोड़ चुकी थी। उसके गले और पीठ पर गहरे जख्म थे।
विज्ञापन


सूचना पाकर वनरक्षक फिरोज खान , डब्लूडब्लूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन , मंसूर अली तथा थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दबीर हसन ने तत्कालीन सहायता राशि के रूप में मृतका के परिवार को दस हजार रुपये दिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed