{"_id":"5b35dae34f1c1bf16e8ba65f","slug":"lady-dead-in-attack-of-leopard-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच : घर से निकली वृद्धा पर तेंदुए ने किया हमला, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच : घर से निकली वृद्धा पर तेंदुए ने किया हमला, दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:38 PM IST
तेंदुए के हमले में मृत वृद्धा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेंदुए के हमले में एक वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया है।
सुजौली थाना क्षेत्र का ग्राम पंचायत कारीकोट कतर्नियाघाट से सटा है। इस पंचायत क्षेत्र के बदलूपुरवा लोहरा गांव निवासी फूलकेशरी (60) पत्नी विद्याराम सुबह शौच के लिए घर से निकली। परिवारीजनों के मुताबिक वह जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़ी, तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने फूलकेशरी पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन दबोचकर कुछ दूर ले गया।
चीख-पुकार सुनकर परिवार तथा आसपास के लोग हांका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ वृद्धा को छोड़कर जंगल में भाग गया। लोग पहुंचे तो फूलकेशरी दम तोड़ चुकी थी। उसके गले और पीठ पर गहरे जख्म थे।
विज्ञापन
सूचना पाकर वनरक्षक फिरोज खान , डब्लूडब्लूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन , मंसूर अली तथा थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दबीर हसन ने तत्कालीन सहायता राशि के रूप में मृतका के परिवार को दस हजार रुपये दिए।