फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady constable preeti saroj scolds inspector who stood with friends on the road in lucknow

लॉकडाउन में आधी रात बीच सड़क गप लड़ा रहे इंस्पेक्टर को महिला सिपाही ने सिखाई तमीज

Tue, 28 Jul 2020 01:15 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
lady constable preeti saroj scolds inspector who stood with friends on the road in lucknow
महिला सिपाही प्रीति सरोज - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन में आधी रात को बीच सड़क पर दोस्तों के साथ गप्पें लड़ा रहे एक इंस्पेक्टर को महिला सिपाही प्रीति सरोज ने तमीज सिखा दी। इंस्पेक्टर सादे कपड़ों में थे और प्रीति के टोकने पर उन्होंने डांट खाना उचित समझा। महिला सिपाही ने कोविड 19 के प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए उन्हें घर भेज दिया। चूंकि इंस्पेक्टर आईपीएस नवनीत सिकेरा के पूर्व पीआरओ रहे हैं। इसलिए उन्हें इस मामले की जानकारी मिल गई। 

विज्ञापन


आईपीएस ने फेसब़ुक और ट्विटर पर महिला सिपाही प्रीति सरोज की फोटो के साथ एक पोस्ट लिखकर उसके हौसले व जज्बे की तारीफ की।

घटना रविवार रात वीकंड लॉकडाउन की बताई जा रही है। रात करीब 10 बजे एक इंस्पेक्टर व उनके तीन-चार दोस्त बीच सड़क पर खड़े होकर गप्पबाजी कर रहे थे। इसी दौरान महिला सिपाही प्रीति सरोज उधर से गुजरी। 
विज्ञापन


सूनसान सड़क पर चार-पांच लोगों को खड़ा देख प्रीति ने घबराकर बच निकलने के बजाए स्कूटी रोककर उनसे सवाल-जवाब शुरू कर दिए। इस पर सभी हक्के-बक्के रह गए। इंस्पेक्टर ने भी इज्जत बचाने के लिए विभागीय परिचय नहीं दिया और चुपचाप सुनते रहे। इंस्पेक्टर और उनके साथी सिर्फ जी मैडम, जी मैडम करते रहे और माफी मांगते हुए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed